एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। जहां वह लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल में ही मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मौनी रॉय के लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने सनग्लासेज में ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीरों में वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री रुपहले पर्दे के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और आए दिनों अपनी दिलकश तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
मौनी ने टीवी की दुनिया में 'नागिन' के लुक में अपने ग्लैमरस अंदाज़ में फैंस को दीवाना बना दिया था। टीवी सीरियल में उनकी मौजूदगी से शो को टीआरपी रेटिंग्स में काफी उछाल मिला था।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्नास्त्र' में नजर आने वाली हैं।