सना मकबूल से पहले इन लेडी बॉसेस ने उठाई बिग बॉस की ट्रॉफी, अब कहां और क्या कर रही हैं एक्स विनर्स?
सना मकबूल से पहले इन लेडी बॉसेस ने उठाई बिग बॉस की ट्रॉफी, अब कहां और क्या कर रही हैं एक्स विनर्स?
बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपने नाम कर ली है। एक्ट्रेस और उनके फैंस उनकी जीत से बेहद खुश हैं। उन्हें इस सीजन की लेडी मास्टरमाइंड भी कहा जा रहा है। इस बीच हम आपको बिग बॉस के पिछले सीजन्स की कुछ लेडी विनर्स से मिलाते हैं।
Published : Aug 03, 2024 08:27 am IST, Updated : Aug 03, 2024 08:27 am IST
1/10Image Source : Instagram
सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर बन चुकी हैं। 2 अगस्त की रात बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के विनर का ऐलान किया गया। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी और रैपर नैजी को पीछे छोड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की। 2 अगस्त को होस्ट अनिल कपूर ने सना मकबूल के हाथ में ट्रॉफी थमाई और उन्हें शो के इस सीजन का विजेता घोषित किया। इसी जीत के साथ एक्ट्रेस को 25 लाख की प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली। अपनी इस जीतसे सना काफी खुश हैं। हालांकि, सना से पहले भी टीवी जगत की कई हसीनाएं बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं, तो चलिए आपको आज उन लेडी बॉसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने शो के अलग-अलग सीजन में अपनी जीत दर्ज कराई।
2/10Image Source : Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी की प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी का है। श्वेता ने बिग बॉस सीजन 4 में जीत हासिल की थी और साथ ही वह ये रियेलिटी शो जीतने वाली पहली महिला कंटेस्टेंट भी हैं। श्वेता इन दिनों भी लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी फिटनेस और नए-नए लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
3/10Image Source : Instagram
लिस्ट में दूसरा नाम है 'कुमकुम' यानी जूही परमार का, जिन्होंने 'बिग बॉस 5' जीता था। इस सीजन में उन्होंने महक चहल को मात दी थी। जूही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
4/10Image Source : Instagram
मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका बनकर दर्शकों के दिल पर राज किया और फिर उन्होंने 'बिग बॉस 6' की ट्रॉफी जीतकर सबको हैरान किया। उर्वशी भी पिछले कुछ समय से किसी शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अभिनेत्री अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
5/10Image Source : Instagram
टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली गौहर खान ने बिग बॉस 7 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने इस सीजन में काजोल की बहन तनीषा को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की थी।
6/10Image Source : Instagram
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 में हिना खान को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी 14 में स्टंट करती नजर आ रही हैं।
7/10Image Source : Instagram
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 में अपनी किस्मत आजमाई और जबरदस्त जीत हासिल की। इन दिनों शोबिज से दूर दीपिका अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा वह यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।
8/10Image Source : Instagram
लिस्ट में अगला नाम रुबीना दिलैक का है, जिन्होंने बिग बॉस 14 में सिंगर राहुल वैद्य को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। रुबीना भी इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं। एक्ट्रेस ने दिसंबर 2023 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और इन दिनों वह दोनों की परवरिश में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपने पॉडकास्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
9/10Image Source : Instagram
तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतकर सबको हैरान कर दिया था। इसी शो के दौरान उनकी और करण कुंद्रा की लव स्टोरी भी शुरू हुई और दोनों आज भी साथ हैं।
10/10Image Source : Instagram
बिग बॉस ओटीटी 3 में जहां सना मकबूल ने जीत दर्ज कराई, वहीं दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर रहीं। उनके साथ फाइनल में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट और शमिता शेट्टी जैसे कंटेस्टेंट थे, जिन्हें एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।