शो के लॉन्च के दौरान रणवीर पर्पल वेलवेट कोट, क्रिस्प व्हाइट शर्ट और ग्रे ट्राउजर के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
अभिनेता को दर्शकों के बीच उनका मनोरंजन करते हुए देखा जा सकता है।
रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एनर्जी से पूरे स्टेज पर अपनी मौजूदगी से रॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
लॉन्च के दौरान अभिनेता ने अपने फैंस से भी बातचीत की।
हम सभी जानते हैं कि रणवीर के पास एक बडी फीमेल फैन फॉलोइंग है।
उनकी एक फीमेल फैन ने भी उनके घुटने पर बैठकर उन्हें लाल गुलाब दिया।
गेम शो 16 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
बता दें रणवीर सिंह के पास आने वाले महीनों में फिल्मों की एक दिलचस्प लाइनअप है। उनकी आने वाली फिल्में हैं कपिल देव की बायोपिक '83' है, जिसमें वह दिग्गज क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। YRF के 'जयेशभाई जोरदार', करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा 'तख्त' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल हैं। वह अक्षय कुमार-स्टारर "सूर्यवंशी" में भी दिखाई देंगे।