Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान चढ़ाएंगे खुशियों की बलि, दिवाली से पहले होगा धमाका
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान चढ़ाएंगे खुशियों की बलि, दिवाली से पहले होगा धमाका
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि नीरज और चारू की सगाई हो जाती है, लेकिन चीजें ठीक नहीं होती हैं। चारू मुश्किल में पड़ जाएगी। अब अरमान और अभिरा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है।
Published : Oct 27, 2024 11:29 am IST, Updated : Oct 27, 2024 11:29 am IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि नीरज और चारू की सगाई हो जाती है, लेकिन चीजें ठीक नहीं होती हैं। चारू मुश्किल में पड़ जाएगी। अब अरमान और अभिरा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। इसी बीच अभिरा को एक और जबरदस्त झटका लगने वाला है। अरमान के पहले बच्चे को लेकर दुखद खबर सामने आने वाली है।
2/7Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के टॉप शो में से एक है। शो में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अरमान-अभिरा की जिंदगी में नया तमाशा होने वाला है, जिस के बाद घर में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। दीवाली पार्टी के पहले पोद्दार परिवार के सामने चारू के रेप से लेकर अभिरा की प्रेग्नेंसी तक, कई राज एक साथ खुलने वाले हैं।
3/7Image Source : X
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीजन 4 के आने वाले एपिसोड में फिर सभी ने अभिरा के साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया और घर में जो कुछ होने वाला है उसके लिए उसे ही दोषी ठहराते नजर आने वाले हैं। वहीं, यह भी पता चला कि अभिरा प्रेग्नेंट है और यह एक जोखिम भरी प्रेग्नेंसी है। ये बात अरमान-अभिरा किसी को नहीं बताने का फैसला करते दिखाई देते हैं।
4/7Image Source : X
इसलिए अभिरा ने किसी को भी इसके बारे में नहीं बताया। वह जानती थी कि अरमान उसे आगे नहीं बढ़ने देंगे, लेकिन बाद में ये सच रूही पूरे परिवार को बता देगी, जिसके बाद सभी अभिरा की देखभाल में लग जाएगा। वहीं हैरान कर देने वाला मोड़ तब आता है जब अभिरा और अरमान, चारू का साथ देते हैं।
5/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पोद्दार अभी भी चारू के सच से अनजान है। विद्या (समिधि शुक्ला) अभिरा से बहुत परेशान है और उसके साथ बदतमीजी से पेश आती है क्योंकि उसका मानना है कि अरमान का पिता बनने का सपना उसकी वजह से टूट गया है। इस बीच, रोहित और रूही को आभास हो गया है कि अरमान (रोहित पुरोहित) और अभिरा कुछ छिपा रहे हैं। उनके अजीब व्यवहार के कारण उन्हें शक होने लगता है।
6/7Image Source : X
आगे देखने को मिलेगा कि परिवार चारू की सगाई का जश्न मनाते हैं। चारू अपने ससुराल वालों द्वारा दिए गए गिफ्ट अभिरा को देती है, जिसमें लड्डू गोपाल की मूर्ति होती है। ये देख वह फिर से परेशान हो जाती है। रूही आती है और कहती है कि यह गिफ्ट उसके लिए है क्योंकि वह प्रेग्नेंट है। अभिरा और अरमान चारू की सगाई में नाचते हैं, तभी अभिरा को अस्पताल से फोन आता है कि उसका अबॉर्शन कब करवाना है। अभिरा बहुत परेशान हो जाती है और रोने लगती है। अरमान उसके साथ रोता है और उसे गले लगाता है।
7/7Image Source : X
वहीं इस नाटक बीच अभिरा को चारू के रेप के बारे में पता चलता है। वह उसे बात करती है और पूछती है कि ये कैसे हुआ। चारू सबकुछ अपनी भाभी को बता देते है, जिसके बाद अभिरा-अरमान से इस मामले में उसकी मदद करने को कहती है। दोनों अपने बच्चे की देखभाल छोड़ चारू को न्याय दिलाने में लग जाते हैं।