Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा के प्यार को मिली मंजिल, आएगा ये रोमांटिक ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा के प्यार को मिली मंजिल, आएगा ये रोमांटिक ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अरमान और अभिरा दोबारा शादी करने जा रहे हैं, लेकिन इस बात से एक बार फिर रूही टूट जाएगी। वहीं शो में नए रोमांटिक ट्विस्ट्स आने वाले हैं, जिन्हें देख आप भी बहुत खुश होने वाले हैं।
Published : Jul 14, 2024 02:40 pm IST, Updated : Jul 14, 2024 02:40 pm IST
1/8Image Source : X
ये रिश्ता क्या कहलाता है के रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला ने शो में आने वाले रोमांटिक ट्विस्ट का एक मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिरा-अरमान साथ में बहुत प्यारे लग रहे ैहं। इस वीडियो में आप दोनों को रोमांस करते देख सकते हैं।
2/8Image Source : X
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला सबसे लंबे समय से चल रहे इस टीवी शो के कारण चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता अक्सर पर्दे के पीछे की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। हाल ही में, अरमान पोद्दार की भूमिका निभाने वाले रोहित ने शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न की झलक शेयर की है।
3/8Image Source : X
रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से जो BTS वीडियो शेयर की है वो तेजी से वायरल हो रही है। अरमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिरा संग रोमांटिक वीडियो शेयर किया है और अपकमिंग एपिसोड में आने वाले रोमांटिक ट्विस्ट को लेकर हिंट दी है।
4/8Image Source : X
अरमान ने समृद्धि शुक्ला और शो के अन्य कलाकारों और क्रू के साथ एक मजेदार और खूबसूरत बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। उन्होंने प्रशंसकों को आने वाले एपिसोड के बारे में हिंट देते हुए कंफर्म कर दिया है कि अभिरा-अरमान जल्द ही एक होने वाले हैं।
5/8Image Source : X
पोस्ट के साथ एक कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'आप कल का एपिसोड मिस नहीं कर सकते... अभिरा ने आखिरकार अरमान को प्रपोज कर दिया। ये है बिहाइंड द सीन की मस्ती, उम्मीद है कि आप इसे भी उतना ही एन्जॉय करेंगे जितना हम सभी ने इसे शूट करते समय किया।'
6/8Image Source : X
वीडियो में रोहित ने मजाकिया अंदाज में समृद्धि को खूबसूरत और क्रू के दूसरे सदस्य को जानवर बताया। क्लिप में उनके किरदार अभिरा और अरमान के बीच एक रोमांटिक सीन की शूटिंग को दिखाया गया है, जिसमें क्रू उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में बता रहा है।
7/8Image Source : X
जैसे ही ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता ने वीडियो अपलोड किया, समृद्धि ने कमेंट की, 'हमेशा बीटीएस कैप्चर करना!' वहीं गर्विता साधवानी यानी रूही ने हंसी के इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। अपकमिंग एपिसोड के साथ अरमान-अभिरा रोमांटिक ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।
8/8Image Source : X
फिलहाल, कहानी अरमान पर केंद्रित है जो अभिरा का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहा है। उसकी कोशिशें धीरे-धीरे रंग ला रही हैं और अभिरा का दिल पिघलना शुरू हो गया है। वहीं रूही एक बार फिर दोनों को अलग करने के लिए दादी सा से हाथ मिलने वाली है।