Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को रोहित कहेगा अलविदा! इन किरदारों की मौत से दर्शकों को लगा था झटका
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को रोहित कहेगा अलविदा! इन किरदारों की मौत से दर्शकों को लगा था झटका
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित की मौत हो जाएगी। इन अफवाहों ने दर्शकों को निराश कर दिया है। इस शो में कई दिल दहला देने वाले मौत के सीन्स देखने को मिले हैं।
Published : Aug 22, 2024 06:21 pm IST, Updated : Aug 22, 2024 06:21 pm IST
1/9Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपनी जबरदस्त कहानी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। हमने हाल ही में रोहित की वापसी होते देखी थी, जिसके बाद खूब ड्रामा भी हुआ था।
2/9Image Source : X
हालांकि, इन दिनों अभिरा और अरमान की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में रोहित की मौत होने वाली है। इस खबर ने शो के दर्शकों को निराश कर दिया है। इससे पहले भी शो में कई किरदारों की चौंकाने वाली मौत हो चुकी है, जिन्होंने प्रशंसकों को निराश किया था।
3/9Image Source : X
पहले सीजन में अक्षरा की सास गायत्री की चट्टान से गिरकर मौत हो गई थी। इस दिल दहला देने वाले सीन ने दर्शकों को उदास कर दिया था।
4/9Image Source : X
हिना खान ने आठ साल बाद शो छोड़ दिया। अक्षरा की मौत का सीन फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका था। कोई नहीं चाहता था कि ऐसा हो, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस की मौत हो जाती है।
5/9Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक और नायरा सबसे पसंदीदा कपल में से एक थे। नायरा की मौत दर्शकों को जबरदस्त झटका लगा था। कोई नहीं चाहता था कि शिवांगी शो छोड़े। इसलिए वह सीरत के रूप में शो में वापस आ गई।
6/9Image Source : X
सीरत और रणवीर भी इस शो के क्यूट कपल थे, लेकिन रणवीर की मौत हो जाती है, जिसके बाद टीआरपी के लिए सीरत की भी मौत हो जाती है।
7/9Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनव की मौत से दर्शकों का दिल टूट जाता है और वह शो में एक्टर की वापसी की डिमांड करने लगे थे।
8/9Image Source : X
आरोही की अचानक मौत से भी दर्शकों को झटका लगा था। वह रूही की गलती की वजह से मर गई थी, लेकिन इसका दोष अक्षरा पर लगाया गया जो उसे बचाने की कोशिश कर रही थी। आरोही के जाने के बाद रूही अकेली रह जाती है।
9/9Image Source : X
अभिमन्यु की मौत के बाद अक्षरा को युवराज गोली मार देता है और वो भी अपनी बेटी अभिरा को अकेला छोड़ दुनिया को अलविदा कह देती है। अभिरा की जिंदगी में सिर्फ उसकी मां थी और वह अकेली रह गई लेकिन उसे अरमान वापस मिल गया।