कम उम्र में इस टीवी एक्ट्रेस को मिली जबरदस्त कामयाबी, सीरियल से बनाई पहचान
कम उम्र में इस टीवी एक्ट्रेस को मिली जबरदस्त कामयाबी, सीरियल से बनाई पहचान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज 18 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. शिवांगी 26 साल की हो गई हैं। नायरा के किरदार से घर-घर छाने वाली टीवी एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
Published : May 18, 2024 02:41 pm IST, Updated : May 18, 2024 02:41 pm IST
1/8Image Source : Instagram
स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुकीं शिवांगी जोशी भी उन्हीं एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया। बता दें कि शिवांगी जोशी उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। वह आज टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन गई हैं।
2/8Image Source : Instagram
'नायरा' के किरदार से घर-घर छाने वालीं शिवांगी जोशी का 18 मई को 27वां बर्थडे है। आज वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।
3/8Image Source : Instagram
शिवांगी जोशी ने साल 2013 में टीवी सीरियल 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' शो से डेब्यू किया था, लेकिन इस सीरियल से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली पर लोग उन्होंने पहचानने लगे थे।
4/8Image Source : Instagram
टीवी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' के बाद शिवांगी सीरियल 'बेइंतहा' और 'बेगुसराय' में नजर आईं। सीरियल 'बेगुसराय' में शिवांगी का रोल लोगों को पसंद आया।
5/8Image Source : Instagram
शिवांगी जोशी की किस्मत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से चमकी है। सीरियल में उनके नायरा किरदार को काफी पसंद किया गया है। आज भी शिवांगी को लोग नायरा के नाम से ही जानते हैं।
6/8Image Source : Instagram
बता दें कि 23 साल की उम्र में ही शिवांगी ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 2016 में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वह नायरा बनकर आईं और लोगों के दिलों में छा गईं।
7/8Image Source : Instagram
शिवांगी ने 11 साल पहले एक्टिंग डेब्यू किया था और एक दशक में ही वह टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। गॉडफादर के बिना शिवांगी जोशी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे, खूब स्ट्रगल किया और अपनी पहचान बनाई।
8/8Image Source : Instagram
शिवांगी अपनी फिटनस का भी खास ध्यान रखती हैं। जिम के अलावा वह योग करना बहुत पसंद करती हैं। एक्ट्रेस रोजाना एक घंटा योग करने के लिए समय जरूर निकालती हैं।