Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रंगे हाथों पकड़ा गया हमलावर, बेटा ही बना मां दुश्मन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रंगे हाथों पकड़ा गया हमलावर, बेटा ही बना मां दुश्मन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में खौफनाक और चौका देने वाला मोड़ आने वाला है, जिसके बाद पूरा पोद्दार परिवार बर्बाद हो जाएगा। केबिन और कावेरी का स्नेह न मिल पाने से निराश मनोज कावेरी पर हमला करने की योजना बनाता है, लेकिन कावेरी का हमलावर पकड़ा जाता है।
Published : Oct 14, 2024 01:42 pm IST, Updated : Oct 14, 2024 01:42 pm IST
1/9Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में खौफनाक मोड़ देखने को मिलने वाला है, जिसके बाद एक मां का अपने बेटे से भरोसा उठ जाएगा। इतना ही नहीं पूरी पोद्दार परिवार जल्द ही बर्बाद होते दिखाई देने वाला है, लेकिन अभिरा और रूही अपनी दुश्मनी भूल सभी को एक-साथ करने के लिए प्लान बनाती है। राजन शाही के शो में इस हफ्ते कई रुला देने ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं।
2/9Image Source : X
स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों के बीच अपनी इमोशनल और दिलचस्प कहानी की वजह से खूब चर्चा में बना हुआ है। तीन महीने की लीप के बाद, अभिरा और अरमान के बीच तनाव बढ़ता दिखाई देता हैं क्योंकि उनकी शादी टूटने लगती है, जबकि रूही और रोहित अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी करने में लगे हैं। इस बीच, संजय एक चौंकाने वाला खुलासा करता है कि अभिरा और रूही बहनें हैं। यह खुलासा दोनों को एक-दूसरे का दुश्मन बना देता है।
3/9Image Source : X
इतना ही नहीं, मनीषा और मनोज के साथ अभिरा का रिश्ता भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। नए एपिसोड में, जैसे की हमने देखा कावेरी अपने बेटे मनोज को एक केबिन देने का प्लान बनाती है, लेकिन अंत में वो अभिरा को देने का फैसला करती है। कावेरी, मनोज से माफी मांगी दिखाई देती है और उसके लिए कुछ खास करने का वादा करती है। वहीं इस बात को लेकर अरमान-अभिरा में भी खतरनाक लड़ाई देखने को मिलती है।
4/9Image Source : X
हालांकि, हालत को देखते हुए, अभिरा सभी को मनोज की क्षमताओं के बारे में आश्वस्त करती है और उसे केबिन वापस देने का फैसला करती है, लेकिन मनोज के दिल में बदले की आग लग जाती है। इसके बाद असली तमाशा देखने को मिलता है, जिसे सभी के होश उड़ जाते हैं।
5/9Image Source : X
हालांकि, मनोज इस ऑफर को यह कहते हुए अस्वीकार कर देगा कि वह किसी का एहसान नहीं लेना चाहता और वहां से चला जाता है। इस बीच, विद्या और रूही मनीषा को अभिरा के खिलाफ भड़काती हैं और अपने हर दुख के लिए उसे दोषी ठहराती हैं।
6/9Image Source : X
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, दर्शक मनोज के अरमान, अभिरा और कावेरी के प्रति बढ़ते आक्रोश को देखेंगे क्योंकि उसका नया रूप सबके सामने आता है। केबिन और कावेरी का स्नेह न मिल पाने से निराश होकर, वह मनीषा की सलाह को नजरअंदाज कर देता है और इसके बजाय कावेरी पर हमला करने की योजना बनाता है।
7/9Image Source : X
हाल ही में शो के प्रोमो में ये चौंकाने वाला सीन देखने को मिला था, जिसमें डांडिया इवेंट के दौरान एक गुंडा कावेरी पर चाकू से हमला करता है और इस गुंडे को भेजने के पीछे का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मनोज है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनोज, अभिरा को कावेरी से बातचीत करते हुए देखता है, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ जाता है।
8/9Image Source : X
जब वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलता है तो वह उसी आदमी से मिलता है, जिसने प्रोमो के अनुसार कावेरी पर हमला किया था। जब वे टकराते हैं तो एक चाकू जमीन पर गिर जाता है और उसे उठाने के बाद, गुंडा और मनोज एक दूसरे को देख हंसाने लगते हैं। इस साजिश में मनोज का हाथ होता है और ये बात आज के एपिसोड में रात को पता चलने वाला है।
9/9Image Source : X
हालांकि पहले यह बताया गया था कि कावेरी सुरक्षित, लेकिन एक अहम सवाल यह उठता है कि क्या वाकई हमला कावेरी पर हुआ था या कोई और खतरे में था? यह देखते हुए कि मनोज, अरमान और अभिरा दोनों के प्रति दुश्मनी रखता है। अब सवाल ये उठता है कि कावेरी का खून ही उनकी मौत की वजह बनाने वाला था।