ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन ऑन स्क्रीन कपल की लव लाइफ रहीं सबसे चर्चित, दूसरा नाम जान लगेगा झटका
ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन ऑन स्क्रीन कपल की लव लाइफ रहीं सबसे चर्चित, दूसरा नाम जान लगेगा झटका
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा की शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। YRKKH 4 में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की ऑन स्क्रीन लव स्टोरी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। लेकिन, इसके पहले इन दो जोड़ियां को खूब प्यार मिला है।
Published : Sep 20, 2024 08:17 pm IST, Updated : Sep 20, 2024 08:17 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा की शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। YRKKH 4 में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की ऑन स्क्रीन लव स्टोरी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। लेकिन, इसके पहले इन दो जोड़ियां को खूब प्यार मिला है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए कपल अरमान और अभिरा की जोड़ी छाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी #Abhimaan खूब ट्रेंड कर रहा है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला दर्शकों के ऑन स्क्रीन फेवरेट कपल में से एक बन गए हैं। उनकी केमिस्ट्री भी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, दोनों सिर्फ शो में लवर हैं पर रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं। अभिरा-अरमान को लेकर कोई डेटिंग रूमर्स नहीं सुनाने को मिला।
3/7Image Source : X
लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दो ऑन स्क्रीन कपल को लेकर कई बार उनके डेटिंग करने की खबरें सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उनकी जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी काफी चर्चित रही है। उन्हें दर्शक रियल लाइफ कपल के रूप में भी देखना चाहते थे।
4/7Image Source : Instagram
इस लिस्ट में पहला नाम है शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का जिनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। इतना ही नहीं वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सबसे चर्चित कपल में से एक भी थे। नायरा और कार्तिक की भूमिका निभाकर दोनों ने दिल जीत लिया था।
5/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहने के बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने खुलासा किया था कि वो सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है और नहीं वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दर्शक आज भी दोनों को साथ में ऑन स्क्रीन रोमांस करते देखना चाहते हैं।
6/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सबसे चर्चित ऑन स्क्रीन कपल की लिस्ट में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा का नाम दूसरे नंबर है। दोनों की जोड़ी लोग आज भी बहुत मिस करते हैं। शो में अक्षरा-अभिमन्यु की बहुत ही शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी। शो से दोनों के जल्दी बाहर होने से फैन काफी निराश भी थे।
7/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रणाली राठौड़ ने हाल ही में टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में हर्षद चोपड़ा संग अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, 'उनकी शादी नहीं हो रही है और वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने प्रशंसकों से इन सब बातों पर विश्वास न करने को कहा है।' आगे कहा कि वह सिंगल हैं और अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं।