Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की सास-बहू में होगी जंग, करवा चौथ पर अभिरा करेगी बड़ा खुलासा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की सास-बहू में होगी जंग, करवा चौथ पर अभिरा करेगी बड़ा खुलासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभीरा का रिश्ता एक बार फिर भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरने वाला है। विद्या के बदले हुए रवैये से सभी हैरान हैं। वहीं अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अरमान-अभिरा की वजह से विद्या अपनी सास कावेरी का अपमान करते दिखाई देने वाली है।
Published : Oct 19, 2024 12:19 pm IST, Updated : Oct 19, 2024 12:19 pm IST
1/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त मेलोड्रामा होने वाला है। अभिरा-अरमान की वजह से विद्या अपनी सास कावेरी का अपमान करने वाली है। इतना ही नहीं शो में नई एंट्री होने वाली है, जिसके बाद घर में बहुत बड़ा तमाशा होता दिखाई देने वाला है।
2/6Image Source : X
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी चार्ट में खूब धमाल मचा रहा है। यह शो फिलहाल सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाले शो की लिस्ट में 'अनुपमा' के बाद दूसरे नंबर पर है। अभिरा और अरमान की प्रेम कहानी प्रशंसकों को स्क्रीन से बांधे हुए है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अरमान-अभिरा से परेशान है।
3/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में विद्या, कावेरी का अपमान करती दिखाई देती है और पोद्दार हाउस में बहुत बड़ा ड्रामा होता है। जहां अभी तक हमने देखा है कि परिवार के सभी सदस्य चारु की शादी की तैयारी में जुट जाते हैं। वहीं संजय और काजल चारु की शादी तय करते हैं और लड़के का परिवार पोद्दार से मिलने आता है। चारु शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लेती है।
4/6Image Source : X
वहीं चारु होने वाला दूल्हा उसे शादी के बाद अंजादी और काम करने की इजाजत देगा या नहीं? यह जानने के बाद ही शादी के लिए हां कहती दिखाई देने वाली है, जिससे उसका जीवन बेहतर होगा। इस बीच, विद्या कावेरी का अपमान करती है। गोली लगने के बाद कावेरी व्हीलचेयर पर है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि घर की चाबियां गिर जाती हैं और वह उन्हें उठाने की कोशिश करती है, लेकिन विद्या चाबियां उठा लेती है।
5/6Image Source : X
कावेरी अपनी पोती चारु के कारण चुप रहती है और ससुराल वालों के सामने बिना कुछ बोले शांत रहती है। दूसरी ओर, अरमान (रोहित पुरोहित) अभिरा (समृद्धि शुक्ला) से नाराज है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभिरा ने दुबई हनीमून पर जाने के लिए मना कर दिया। वह अभिरा को उसके काम के लिए ताना मार रही है। जब चारु अभिरा से पूछती है कि उसे अपने पति में कौन से गुण देखने चाहिए तो अरमान बीच में ही बोल देता है कि साथी ईमानदार होना चाहिए और हमेशा सच बोलना चाहिए।
6/6Image Source : X
बाद में, वह यह भी कहता है कि परिवार में हर कोई कुछ न कुछ छिपा रहा है। कावेरी, अरमान से भिड़ जाती है और पूछती है कि क्या गड़बड़ है। फिर वह उसे अभिरा से बात करने और मुद्दे को सुलझाने की सलाह देती है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रीकेप में हम देखते हैं कि अभिरा आखिरकार अरमान को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताने का फैसला करती है, लेकिन अरमान किसी और बात को लेकर चिंतित हो जाता है।