PHOTOS: अमेरिका ने निकोलस मादुरो को पकड़ा तो सड़कों पर निकल आए लोग, मनाया जश्न
PHOTOS: अमेरिका ने निकोलस मादुरो को पकड़ा तो सड़कों पर निकल आए लोग, मनाया जश्न
वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस बीच साउथ फ्लोरिडा में जश्न का माहौल दिखा है। चलिए आपको दिखाते हैं कि लोगों ने किस तरह अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन किया है।
Published : Jan 04, 2026 01:55 pm IST, Updated : Jan 04, 2026 01:55 pm IST
1/5Image Source : ap
साउथ फ्लोरिडा में जश्न मनाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। आजादी के नारे लगाए और अपने कंधों पर वेनेज़ुएला के झंडे डाले। लोग निकोलस मादुरो को पकड़ने और उन्हें देश से हटाने के अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन का जश्न मना रहे थे। लोगों ने कहा कि उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतजार था।
2/5Image Source : ap
साउथ फ्लोरिडा में लोग जश्न के दौरान झूमते और नाचते हुए नजर आए। जहां वेनेज़ुएला के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। लोगों ने कहा कि वो अब अपने प्रियजनों से फिर मिल सकेंगे।
3/5Image Source : ap
1997 में अमेरिका आईं एलेजांद्रा एरिएटा ने कहा, "हम सभी की तरह हैं , यह जश्न निश्चित रूप से भावनाओं का एक मिश्रण है, डर भी है, उत्साह भी है। इतने सालों से हम इसका इंतजार कर रहे थे। वेनेज़ुएला में कुछ तो होना ही था। हम सभी को आजादी चाहिए।"
4/5Image Source : ap
जश्न में शामिल एक शख्स नुनेज ने कहा कि वह 6 साल पहले वेनेज़ुएला में अपनी राजनीतिक सक्रियता के लिए सताए जाने के बाद अमेरिका भाग गए थे। तब से उन्होंने अपनी बेटियों - जिनकी उम्र 8 और 17 साल है - को नहीं देखा है। नुनेज ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम जल्द ही अपने परिवारों के साथ रह पाएंगे।"
5/5Image Source : ap
वेनेज़ुएला में अमेरिकी कार्रवाई के बारे में ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, डोराल रेस्टोरेंट के बाहर जमा हुए लोग गा रहे थे, नाच रहे थे और झंडे लहरा रहे थे। कुछ लोगों का कहा कि मादुरो को हटाने का इंतजार लंबे समय से था। एलेक्सा पेरेज ने कहा कि उन्होंने इस पल के लिए सालों इंतजार किया है।