1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति को मिलती मोटी सैलरी, तस्वीरों के जरिए देखें शानदार लग्जरी लाइफ

अमेरिका के राष्ट्रपति को मिलती मोटी सैलरी, तस्वीरों के जरिए देखें शानदार लग्जरी लाइफ

Published : Jan 20, 2025 06:01 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 06:01 pm IST
अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन 400,000 डॉलर होता है यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार 2.9 करोड़ रुपये। इसके अलावा तरह तरह के भत्ते और सुविधाएं भी राष्ट्रपति को हासिल होती हैं।
1/7 Image Source : ap
अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन 400,000 डॉलर होता है यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार 2.9 करोड़ रुपये। इसके अलावा तरह तरह के भत्ते और सुविधाएं भी राष्ट्रपति को हासिल होती हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति को कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस मिलता है। व्हाइट हाउस राष्ट्रपति का कार्यालय और आवास दोनों होता है। राष्ट्रपति को पर्सनल प्लेन समेत हेलीकॉप्टर की सुविधा दी जाती है। कार्यकाल के बाद वो रिटायरमेंट पेंशन का हकदार होता है।
2/7 Image Source : ap

व्हाइट हाउस पहली बार 1792 को अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गाय। इसमें छह मंजिलें हैं और 132 कमरे। जिसमें कई तरह के और भी कक्ष के साथ टेनिस कोर्ट और स्विमिंग पूल हैं। व्हाइट हाउस में एक 51 सीटों का थिएटर भी है।
3/7 Image Source : ap
व्हाइट हाउस पहली बार 1792 को अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गाय। इसमें छह मंजिलें हैं और 132 कमरे। जिसमें कई तरह के और भी कक्ष के साथ टेनिस कोर्ट और स्विमिंग पूल हैं। व्हाइट हाउस में एक 51 सीटों का थिएटर भी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन एयरफोर्स वन में करीब चार हजार वर्ग फुट जगह होती है। इसमें व्हाइट हाउस की तरह सभी जरूरी सुविधाएं होती हैं। इस प्लेन में 100 लोग सफर कर सकते हैं। एयरफोर्स वन में मिसाइल को मार गिराने वाले सिस्टम और हथियार भी लगे होते हैं।
4/7 Image Source : ap

अमेरिका के राष्ट्रपति को मनोरंजन और खानपान पर खर्च करने के लिए सालाना 16 लाख रुपये भी मिलते हैं। इलाज की सुविधा भी फ्री में मिलती है। इसके अलावा भी राष्ट्रपति को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
5/7 Image Source : ap
अमेरिका के राष्ट्रपति को मनोरंजन और खानपान पर खर्च करने के लिए सालाना 16 लाख रुपये भी मिलते हैं। इलाज की सुविधा भी फ्री में मिलती है। इसके अलावा भी राष्ट्रपति को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
अमेरिकी प्रेसिडेंट आमतौर पर छुट्टियां मनाने के लिए मेरीलैंड के कैंप डेविड जाते हैं। वहां खासतौर पर राष्ट्रपति का एक अलग शानदार आधिकारिक निवास है। यह जिम, स्विमिंग पूल, एयरक्राफ्ट हैंगर आदि सुविधाओं से युक्त है।
6/7 Image Source : ap

अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया की सबसे सुरक्षित और महंगी कार लिमोजिन में सफर करते हैं। यह कार इतनी सुरक्षित है कि अगर इस पर मिसाइल, न्यूक्लियर और केमिकल से अटैक किया जाए तो भी कोई असर नहीं होगा। कार में टियर गैस सिस्टम, फायर फाइटिंग, नाइट विजन कैमरा और अन्य चीजें होती हैं। जरुरत पड़ने पर कार से दुश्मन पर हमला भी किया जा सकता है।
7/7 Image Source : ap

Advertisement