1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. Pics: शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यान समुद्र में कैसे उतरा? देखें लैंडिंग की तस्वीरें

Pics: शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यान समुद्र में कैसे उतरा? देखें लैंडिंग की तस्वीरें

Published : Jul 15, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 12:09 am IST
शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से मंगलवार को धरती पर वापस आ गए। ड्रैगन अंतरिक्ष यान अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में समुद्र में भारतीय समयानुसार शाम 3:01 बजे उतरा।
1/11 Image Source : PTI
शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से मंगलवार को धरती पर वापस आ गए। ड्रैगन अंतरिक्ष यान अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में समुद्र में भारतीय समयानुसार शाम 3:01 बजे उतरा।
अंतरिक्ष यात्रियों ने 20 दिन की अपनी अंतरिक्ष यात्रा में से 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए। शुभांशु शुक्ला की वापसी को भारत के करोड़ों लोगों ने टीवी पर लाइव देखा।
2/11 Image Source : PTI
अंतरिक्ष यात्रियों ने 20 दिन की अपनी अंतरिक्ष यात्रा में से 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए। शुभांशु शुक्ला की वापसी को भारत के करोड़ों लोगों ने टीवी पर लाइव देखा।
शुभांशु शुक्ला समेत चार यात्री मंगलवार को धरती पर लौटने के बाद ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतरिक्ष यान से मुस्कुराते हुए बाहर निकले और कैमरों की ओर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। ये अंतरिक्ष यात्री 20 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद धरती पर लौटे हैं।
3/11 Image Source : PTI

शुभांशु शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन और मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू को स्पेसएक्स के ‘ग्राउंड स्टाफ’ की मदद से अंतरिक्ष यान से बाहर निकलते हुए देखा गया।
4/11 Image Source : PTI
शुभांशु शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन और मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू को स्पेसएक्स के ‘ग्राउंड स्टाफ’ की मदद से अंतरिक्ष यान से बाहर निकलते हुए देखा गया।
अंतरिक्ष यान के नीचे उतरने के तुरंत बाद इसे ‘रिकवरी शिप शैनन’ तक ले जाया गया, जहां एक्सिओम-4 के चालक दल के सदस्य एक छोटी सी स्लाइड पर बाहर आए और ‘ग्राउंड स्टाफ’ कर्मियों ने उन्हें खड़े होने में मदद की।
5/11 Image Source : PTI
अंतरिक्ष यान के नीचे उतरने के तुरंत बाद इसे ‘रिकवरी शिप शैनन’ तक ले जाया गया, जहां एक्सिओम-4 के चालक दल के सदस्य एक छोटी सी स्लाइड पर बाहर आए और ‘ग्राउंड स्टाफ’ कर्मियों ने उन्हें खड़े होने में मदद की।
शुभांशु के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ छात्रों, शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय झंडे लहराकर कैप्सूल के प्रशांत महासागर में उतरने का स्वागत किया। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला, मां आशा देवी की आंखों में खुशी के आंसू दिखे, जबकि उनकी बहन सुचि मिश्रा ने नम आंखों और हाथ जोड़कर अपने भाई के उतरने का स्वागत किया।
6/11 Image Source : pti

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन सप्ताह तक भारहीनता की स्थिति में रहने के बाद शुभांशु शुक्ला और तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बिठाने के लिए कदम उठाते हुए देखा गया।
7/11 Image Source : X/Space_Station
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन सप्ताह तक भारहीनता की स्थिति में रहने के बाद शुभांशु शुक्ला और तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बिठाने के लिए कदम उठाते हुए देखा गया।
हेलीकॉप्टर से तट पर ले जाने से पहले एक्सिओम-4 के चालक दल की रिकवरी पोत पर ही चिकित्सा जांच की गई। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सात दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
8/11 Image Source : PTI
हेलीकॉप्टर से तट पर ले जाने से पहले एक्सिओम-4 के चालक दल की रिकवरी पोत पर ही चिकित्सा जांच की गई। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सात दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।
भारतीय वायुसेना के अधिकारी और टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (39) ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पूरी की। यह एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ का सहयोग प्राप्त था और एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित किया गया।
9/11 Image Source : PTI

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन के प्रवास के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी पर लौटने से पहले 22.5 घंटे की यात्रा की। शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू को लेकर अंतरिक्ष यान सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया था।
10/11 Image Source : PTI

शुभांशु शुक्ला ने जीवन विज्ञान, कृषि, अंतरिक्ष जैव प्रौद्योगिकी और संज्ञानात्मक अनुसंधान के विविध क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व में सात सूक्ष्म गुरुत्व प्रयोग किए।
11/11 Image Source : PTI

Advertisement