म्यांमार में अमेरिकी मदद की कटौती के बाद बच्चों में भुखमरी के हालात, देखें तस्वीरें
म्यांमार में अमेरिकी मदद की कटौती के बाद बच्चों में भुखमरी के हालात, देखें तस्वीरें
म्यांमार में अमेरिकी मदद बंद होने के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। देश के भीतर और सीमाओं पर बसे शरणार्थी शिविरों में भूख, बीमारी और निराशा का माहौल है। हजारों बच्चे भुखमरी की चपेट में हैं। हालात का अंदाजा आप तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं।
Published : Oct 09, 2025 09:33 am IST, Updated : Oct 09, 2025 09:33 am IST
1/6Image Source : ap
म्यांमार में और उसके बॉर्डर पर स्थित शरणार्थी शिविरों में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बंद किए जाने से स्थिति बिगड़ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग, विशेष तौर पर बच्चे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस की खबर में यह खुलासा हुआ है।
2/6Image Source : ap
एपी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिकी मदद रोके जाने के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए म्यांमार के 21 शरणार्थियों, म्यांमार के अंदर नजरबंदी शिविरों में फंसे 5 लोगों और 40 सहायता कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं का साक्षात्कार लिया जिससे यह खुलासा हुआ है।
3/6Image Source : ap
लोगों ने बताया कि बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, असंतुष्टों को आश्रय देने वाले निषिद्ध केंद्रों को बंद कर दिया गया है और लोगों को जीवित रहने के लिए प्रतिदिन जंगल में घंटों भोजन की तलाश करनी पड़ती है।
4/6Image Source : ap
एपी के संवाददाता जब मौके पर गए तो पाया कि मोहम्मद ताहिर अपने 2 साल के बेटे के बेजान शरीर को लिए रो पड़े। ताहिर ने बताया कि अप्रैल में म्यांमार स्थित उनके नजरबंदी शिविर में उनके परिवार के लिए राशन आना बंद हुआ, तब से वह बेबस अपने बेटे को कमजोर होता देख रहे थे जो भूख से बिलख रहा था।
5/6Image Source : ap
ताहिर के बेटे की मौत के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में घोषणा की, ‘‘विदेशी सहायता कार्यक्रम को बंद करने के उनकी सरकार के फैसले से किसी की जान नहीं गई है।’’ रुबियो ने यह भी दावा किया, ‘‘मेरे कार्यकाल में कोई बच्चा नहीं मर रहा है।’’
6/6Image Source : ap
ताहिर ने कहा कि अमेरिकी मंत्री झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राहत कटौती की वजह से अपने बेटे को खो दिया। मैं अकेला नहीं हूं शिविर में कई अन्य बच्चों की भूख, कुपोषण और चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से मौत हुई है।’’