जिस ग्रीनलैंड पर है ट्रंप की नजर, तस्वीरों में देखें वो है कितना खूबसूरत
जिस ग्रीनलैंड पर है ट्रंप की नजर, तस्वीरों में देखें वो है कितना खूबसूरत
ग्रीनलैंड के लिए डोनाल्ड ट्रंप की दिलचस्पी देख लोगों में जिज्ञासा है कि ग्रीनलैंड में ऐसा क्या है जो ट्रंप इसके लिए इतने ज्यादा उतावले हो रहे हैं। तो चलिए आपको ग्रीनलैंड के बारे में रोचक जानकारी देते हैं साथ ही यहां की खूबसूरत तस्वीरें भी दिखाते हैं।
Published : Jan 08, 2025 05:56 pm IST, Updated : Jan 08, 2025 05:56 pm IST
1/7Image Source : ap
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि वह ग्रेटर अमेरिका बनाएंगे। इसके लिए वो ग्रीनलैंड को भी अमेरिका में शामिल करना चाहते हैं। ट्रंप का मानना है कि यह अमेरिका के लिए सुरक्षा और रणनीतिक लिहाज से बेहद खास है।
2/7Image Source : ap
ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। यह उत्तरी अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के बीच स्थित है। यह क्षेत्र अपने बर्फ से ढके क्षेत्रों और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है, लेकिन इसे स्वायत्त क्षेत्र का दर्जा प्राप्त है
3/7Image Source : ap
ग्रीनलैंड का क्षेत्रफल लगभग 21 लाख वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 80 फीसद़ी हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। इसकी राजधानी नूक है, जो ग्रीनलैंड का सबसे बड़ा शहर भी है।
4/7Image Source : ap
ग्रीनलैंड का इतिहास बेहद प्राचीन है। यहां इनुइट जनजाति 4,500 साल पहले बस गई थी। 10वीं शताब्दी में वाइकिंग्स ने यहां कदम रखा। बाद में, 18वीं शताब्दी में डेनमार्क ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। 1979 में, इसे स्वायत्त शासन मिला।
5/7Image Source : ap
ग्रीनलैंड प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आइसबर्ग, ग्लेशियर, और नॉर्दर्न लाइट्स (ओरोरा बोरेलिस) देखने का अनुभव अद्वितीय है। यह क्षेत्र दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
6/7Image Source : ap
ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिजों का भंडार है। तेल और गैस भी यहां पर्याप्त मात्रा में है। अहम बात यह है कि 2023 में प्रकाशित एक जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक अमेरिका की ओर से खास माने गए 50 खनिजों में से 37 ग्रीनलैंड में पाए जा सकते हैं।
7/7Image Source : ap
ग्रीनलैंड की जनसंख्या महज 56 हजार है और यहां की जीडीपी 3.3 बिलियन डॉलर है। यह ना केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।