₹567 करोड़ की जन्मदिन पार्टी, ट्रंप ने व्हाइट हाउस को ही बना दिया UFC फाइट रिंग; तस्वीरें आईं सामने
₹567 करोड़ की जन्मदिन पार्टी, ट्रंप ने व्हाइट हाउस को ही बना दिया UFC फाइट रिंग; तस्वीरें आईं सामने
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बार धमाकेदार तरीके से अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप यानी UFC मुकाबलों साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
Published : Jun 15, 2026 03:01 pm IST, Updated : Jun 15, 2026 03:01 pm IST
1/10Image Source : ap
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बार धमाकेदार तरीके से अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप यानी UFC मुकाबलों साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
2/10Image Source : ap
ये अब तक का सबसे महंगा UFC आयोजन माना जा रहा है। इस पर करीब 6 करोड़ डॉलर (567 करोड़ रुपये) खर्च किए गए।
3/10Image Source : ap
इस 'फाइट नाइट' में UFC फाइटर्स के बीच 7 मुकाबले हुए। इसके लिए साउथ लॉन एरिना में एक ऑक्टागन (पिंजरा) बनाया गया, जहां 4000 से ज्यादा 'खास मेहमानों' ने दर्शकों के तौर पर मौजूद रहकर फाइटर्स का हौसला बढ़ाया।
4/10Image Source : ap
इसके अलावा व्हाइट हाउस के दक्षिण में स्थित 52 एकड़ के पार्क 'एलिप्स' में भी लगभग 75000 लोग जमा हुए हैं, जहां बड़ी स्क्रीन पर इस इवेंट को लाइव दिखाया गया।
5/10Image Source : ap
राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों ने हॉलीवुड स्टार्स और खास मेहमानों के साथ रिंग के पास बैठकर फाइटर्स का उत्साह बढ़ाया।
6/10Image Source : ap
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस आयोजन की तारीफ की। उन्होंने इसे ‘धरती का सबसे बड़ा शो’ बताया। इस इवेंट में कुल 14 फाइटर ने हिस्सा लिया।
7/10Image Source : ap
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया UFC मुकाबला देखते हुए।
8/10Image Source : ap
मैच शुरू होने से पहले व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा अंदाज दिखा।
9/10Image Source : ap
फाइटिंग एरिया में करीब 92 फीट ऊंचे आर्क (क्लॉ) भी बनाए गए। इनका वजन करीब 600 टन था। इस इवेंट में करीब 4300 लोग मौजूद रहे।
10/10Image Source : ap
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट का सबसे बड़ा फायदा UFC ब्रांड को मिल सकता है।