बह गईं कारें, इमारतों में भरा पानी; तस्वीरों में देखें स्पेन में बाढ़ ने कैसे मचाई तबाही
बह गईं कारें, इमारतों में भरा पानी; तस्वीरों में देखें स्पेन में बाढ़ ने कैसे मचाई तबाही
स्पेन में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ के कारण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हालात बेहद खराब हो गए है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Published : Oct 30, 2024 11:54 am IST, Updated : Oct 30, 2024 11:54 am IST
1/7Image Source : ap
स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को अचानक आई बाढ़ के कारण कई कारें बह गईं और रेल सेवा बाधित हो गई। बाढ़ के चलते स्पेन में हालात बेहद भयावह बने हुए हैं। स्पेन के अधिकारियों ने कई लोगों के लापता होने की सूचना दी है।
2/7Image Source : ap
बाढ़ ने दक्षिण में मलागा प्रांत से लेकर पूर्व में वेलेंशिया तक तबाही मचा दी है। स्कूल कक्षाएं और खेल कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पार्कों को भी बंद कर दिया गया है। वेलेंसिया हवाई अड्डे पर उतरने वाली 12 उड़ानों को स्पेन के अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया।
3/7Image Source : ap
मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ की वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं बाढ़ के कारण इमारतों में पानी भर गया है। गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गई हैं। राहत और बचाव टीमें काम कर रही हैं।
4/7Image Source : ap
स्पेन के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता ‘आरटीवीई’ की ओस से प्रसारित फुटेज में पानी के तेज बहाव के कारण कारें बहती दिखाई दीं और निचले इलाकों में स्थित घरों में कई फुट तक पानी भरा नजर आया।
5/7Image Source : ap
स्पेन में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की वजह से मलागा के पास एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। वेलेंशिया शहर और मैड्रिड के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा बाधित है।
6/7Image Source : ap
पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों और कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। पीएम पेड्रो सांचेज़ ने एक्स पर लिखा, "मैं हाल के घंटों में लापता लोगों और बाढ़ हुई क्षति की रिपोर्टों पर नजर रख रहा हूं। उन्होंने लोगों से अधिकारियों की सलाह मानने का आग्रह किया है।
7/7Image Source : ap
स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।