आइसलैंड में आग! रेक्जानेस प्रायद्वीप पर एक साल में 7वीं बार फटा ज्वालामुखी, देखें तस्वीरें
आइसलैंड में आग! रेक्जानेस प्रायद्वीप पर एक साल में 7वीं बार फटा ज्वालामुखी, देखें तस्वीरें
ज्वालामुखी का नाम सुनते ही मन में डर के साथ-साथ आश्चर्य से भर जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्वालामुखी धरती के प्राकृतिक आश्चर्यों में शामिल हैं। चलिए आपको आइसलैंड में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के बारे में बताते हैं।
Published : Nov 21, 2024 07:49 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 07:49 pm IST
1/7Image Source : ap
दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड में रेक्जानेस प्रायद्वीप पर बुधवार देर शाम एक ज्वालामुखी फट गया और इससे भीषण लावा निकला। दिसंबर के बाद से यह इस ज्वालामुखी में सातवां विस्फोट है।
2/7Image Source : ap
भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाले आइसलैंड के मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि बुधवार को रात 11:14 बजे विस्फोट हुआ, जिससे लगभग 3 किमी (1.8 मील) लंबी दरार बन गई।
3/7Image Source : ap
भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाले आइसलैंड के मौसम विज्ञान कार्यालय ने यह भी कहा कि अनुमान है कि यह विस्फोट अगस्त में हुए पिछले विस्फोट से काफी छोटा है।
4/7Image Source : ap
ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से विमानन गतिविधियों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन अधिकारी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में गैस की चेतावनी दे रहे हैं, जिसमें पास का शहर ग्रिंडाविक भी शामिल है।
5/7Image Source : ap
राजधानी रेक्जेविक से लगभग 50 किमी (30 मील) दक्षिण-पश्चिम में 3,800 लोगों की आबादी वाले ग्रिंडाविक शहर के पास बार-बार ज्वालामुखी विस्फोटों ने बुनियादी ढांचे और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
6/7Image Source : ap
ज्वालामुखी में लगातार हो रहे विस्फोट के चलते कई निवासियों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
7/7Image Source : ap
अधिकारियों का कहना है कि रेक्जानेस प्रायद्वीप पर ज्वालामुखी में हुए नवीनतम विस्फोट से शहर को कोई और खतरा नहीं है। इससे पहले हुए ज्वालामुखी विस्पोट के बाद आइसलैंड में बर्फ पर लावा बहता हुआ नजर आया था।