इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देखें भयावह तस्वीरें
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देखें भयावह तस्वीरें
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। तस्वीरों में आप बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही का भयावह मंजर देख सकते हैं।
Published : Dec 01, 2025 05:16 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 05:16 pm IST
1/5Image Source : ap
इंडोनेशिया में अचानक हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से ज्यादा लोग लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका।
2/5Image Source : ap
बाढ़ और भूस्खलन के चलते सबसे ज्यादा तबाही उत्तरी सुमात्रा में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं और पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।
3/5Image Source : ap
बाढ़ की वजह से कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। सड़कें और पुल टूटने से राहत टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हेलीकॉप्टर और नावों से लोगों को निकाला जा रहा है।
4/5Image Source : ap
बाढ़ के चलते हजारों लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़ना पड़ा है और वो अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं। राहत टीमें जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही हैं।
5/5Image Source : ap
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि सेना, पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों की सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं।