ईरान के मिसाइल हमलों से दहल गया इजरायल, देखें तबाही की तस्वीरें
ईरान के मिसाइल हमलों से दहल गया इजरायल, देखें तबाही की तस्वीरें
इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों का ईरान ने भी जवाब दिया है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं। चलिए आपको ईरान के मिसाइल हमलों से इजरायल में मची तबाही की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jun 15, 2025 12:34 pm IST, Updated : Jun 15, 2025 12:34 pm IST
1/7Image Source : ap
इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इजरायल के हमलों के जवाब ईरान ने मिलाइल अटैक से दिया। ईरानी मिसाइलों ने इजरायल में तबाही मचाई है।
2/7Image Source : ap
ईरान के मिसाइल हमलों से इजरायल के तेल अवीव में भारी नुकसान हुआ है। तेल अवीव के पास रमत गन में आवासीय भवनों को ईरानी मिसाइलों ने तबाह कर दिया है।
3/7Image Source : ap
ईरान के मिसाइल हमलों की चपेट में आई क्षतिग्रस्त आवासीय इमारत की तस्वीर आप देख सकते हैं। ईरान की ओर से इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया गया है।
4/7Image Source : ap
इजरायल में तेल अवीव के दक्षिण में स्थित रिशोन लेजियन में भारी नुकसान हुआ है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों ने रिहायशी इलाकों को टारगेट किया है।
5/7Image Source : ap
इजराइली सुरक्षा बल के कर्मियों ने तेल अवीव के पास रमत गन में ईरान से दागी गई मिसाइलों से नुकसान का आकलन किया है। तस्वीर में आप इजरायली सुरक्षा बल के कर्मी को मौके पर देख सकते हैं।
6/7Image Source : ap
ईरान की ओर दागी गई मिसाइलों के अवशेष कई स्थानों पर गिरे हुए नजर आ रहे हैं। यह एक ईरानी मिसाइल के अवशेष की तस्वीर है। मिसाइल के टुकड़े इराक के नजफ और कर्बला के बीच एक मैदान पर गिरे हैं जिसे लोग देखने पहुंचे हैं।
7/7Image Source : ap
इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया है। इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य परिसर को निशाना बनाना है जबकि ईरानी मिसाइलों ने आबादी वाले इलाकों को हिट किया है।