इजरायल और हमास के बीच जंग के 2 साल, तस्वीरों में देखें गाजा का हाल
इजरायल और हमास के बीच जंग के 2 साल, तस्वीरों में देखें गाजा का हाल
इजरायल और हमास के बीच जंग में गाजा के लोगों ने सबसे बड़ी त्रासदी भुगती है। गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है और इजरायली सेना के हमलों में अब तक 67 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
Published : Oct 07, 2025 04:18 pm IST, Updated : Oct 07, 2025 04:18 pm IST
1/5Image Source : ap
इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के बीच जंग शुरू हुए 2 साल गुजर गए हैं। जंग तब शुरू हुई थी जब हमास के आतंकियों ने इजरायल में हमला कर 1200 लोगों तो मार डाला था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था।
2/5Image Source : ap
जंग के दौरान इजरायल ने हमास के आतंकियों को निशाना बनाते हुए गाजा में भारी तबाही मचाई है। जंग के इन 2 वर्षों में 67 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या एक लाख के पार है।
3/5Image Source : ap
गाजा में मरने वालों में लगभग एक तिहाई 18 साल से कम उम्र के हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौतों की अपनी संख्या में नागरिकों और हमास के लड़ाकों के बीच अंतर नहीं किया है। हालांकि, इजरायल ने पहले कहा था कि मृतकों में से कम से कम 20 हजार हमास के लड़ाके थे।
4/5Image Source : ap
इजरायल के हमलों में गाजा का हाल बेहाल हो गया है। पूरा शहर खंडहर में तब्दील नजर आता है। हालात ऐसे बन गए हैं कि यहां लोगों की मूलभूत जरूरतें तक नहीं पूरी हो पा रही हैं। लोगों के पास खान और पानी तक नहीं है।
5/5Image Source : ap
गाजा में रहने वाले एक चौथाई के करीब लोग अकाल का सामना कर रहे हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुछ हिस्सों में अकाल की पुष्टि होने के बाद से 36 बच्चों सहित कम से कम 177 लोगों की भूख और कुपोषण से मौत हुई है।