Published : Mar 03, 2025 01:34 pm IST, Updated : Mar 03, 2025 01:34 pm IST
1/6Image Source : freepik
दुनिया की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है। यह झील आकार और जल मात्रा के हिसाब से सबसे विशाल झील मानी जाती है। हालांकि, इसके नाम में 'सागर' शब्द जुड़ा हुआ है लेकिन यह वास्तव में एक झील ही है। यह चारों ओर से भूमि से घिरी हुई है।
2/6Image Source : freepik
कैस्पियन सागर यूरेशिया महाद्वीप में स्थित है और पांच देशों रूस, कजाखिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अजरबैजान से घिरी हुई है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,71,000 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे पृथ्वी की सबसे बड़ी झील बनाता है। इसकी अधिकतम गहराई 1,025 मीटर तक है।
3/6Image Source : freepik
कैस्पियन सागर का पानी पूरी तरह से मीठा नहीं है, बल्कि इसमें कुछ मात्रा में लवण (नमक) घुला हुआ होता है। इसलिए इसे अर्ध-खारा जल निकाय माना जाता है। कैस्पियन सागर के पानी का उपयोग मछली पालन, परिवहन और उद्योगों में किया जाता है।
4/6Image Source : freepik
भूगोलविदों के अनुसार, कैस्पियन सागर कभी प्राचीन समुद्र का हिस्सा था, लेकिन बाद में यह भूमि से घिर गया और एक झील में बदल गया। यह झील इतनी बड़ी है कि इसमें छोटे द्वीप भी मौजूद हैं। यह झील दो महाद्वीपों एशिया और यूरोप के बीच स्थित है।
5/6Image Source : freepik
कैस्पियन सागर में कई बड़ी नदियां आकर मिलती हैं, जिनमें वोल्गा (Volga), उरल (Ural) और कूरा (Kura) प्रमुख हैं। यह झील कई दुर्लभ जलीय जीवों का घर है
6/6Image Source : freepik
कैस्पियन सागर तेल और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडारों के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र के कई देश तेल उत्पादन के लिए इस झील का उपयोग करते हैं। इसका जलस्तर समय-समय पर बदलता रहता है।