बाढ़ में ध्वस्त हो गया नेपाल को चीन से जोड़ने वाला पुल, देखें तस्वीरें
बाढ़ में ध्वस्त हो गया नेपाल को चीन से जोड़ने वाला पुल, देखें तस्वीरें
नेपाल में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नेपाल में भारी बारिश की चपेट में वो पुल भी आ गया है जहां से चीन के साथ उसकी कनेक्टिविटी थी। चलिए आपको नेपाल में आई बाढ़ की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jul 08, 2025 02:41 pm IST, Updated : Jul 08, 2025 02:41 pm IST
1/5Image Source : ap
नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मुख्य पुल ध्वस्त हो गया है।
2/5Image Source : ap
काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रसुवा जिले में स्थित मितेरी पुल सोमवार देर रात सवा तीन बजे बाढ़ में पानी के तेज बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया।
3/5Image Source : ap
चीन में भी लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई, जिसके बाद से 18 लोग लापता हैं। लापता होने वालों में छह चीनी नागरिक भी शामिल हैं।
4/5Image Source : ap
‘नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी’ के अनुसार, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो पुलिस कर्मियों सहित 11 लोगों को बचाया है।
5/5Image Source : ap
रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी अर्जुन पौडेल ने बताया कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने की सलाह दी है।