संसद आग के हवाले, पीएम का घर भी जला दिया... तस्वीरों में देखें कैसे चंद घंटों में धुआं धुआं हो गया नेपाल
संसद आग के हवाले, पीएम का घर भी जला दिया... तस्वीरों में देखें कैसे चंद घंटों में धुआं धुआं हो गया नेपाल
GEN-Z ने नेपाल में जबरदस्त बवाल काटा है। नेपाल पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है। हंगामा ऐसा बरपा है कि प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे के बाद भी नेपाल धुआं-धुआं हो चुका है।
Published : Sep 09, 2025 05:25 pm IST, Updated : Sep 09, 2025 05:26 pm IST
1/9Image Source : ap
GEN-Z ने नेपाल में जबरदस्त बवाल काटा है। नेपाल पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है। हंगामा ऐसा बरपा है कि प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे के बाद भी नेपाल धुआं-धुआं हो चुका है।
2/9Image Source : india tv
बर्निंग प्रेसीडेंट हाउस और ब्रोकेन पीएम हाउस वाला नेपाल श्रीलंका और बांग्लादेश से भी बुरे हाल में पहुंच चुका है।
3/9Image Source : ap
प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए और आगजनी की। पूरा संसद भवन धू-धूकर जल उठा। नेपाल में कल GEN-Z क्रांति की शुरुआत हुई थी और 30 घंटे बाद ही वो अपने अंजाम तक पहुंचने लगी है।
4/9Image Source : ap
देखिए नेपाल की संसद भवन के बाहर कितनी बड़ी तादाद में आंदोलनकारी खड़े हैं जिसमें लड़के भी हैं और लड़कियां भी हैं।
5/9Image Source : ap
ये विद्रोह GEN-Z का है जिसने भ्रष्टाचार और नेपो बेबी के खिलाफ मोर्चा खोला जिसकी वजह से नेपाल के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
6/9Image Source : ap
पूरा काठमांडू इस समय प्रदर्शनकारियों के कब्जे में है। जगह जगह से आग की लपटें उठ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सरकारी इमारतों में आगजनी की है।
7/9Image Source : ap
प्रदर्शनकारी दुकान को, सरकारी दफ्तरों को निशाना बना रहे हैं। जगह-जगह सुरक्षाबल तैनात हैं लेकिन प्रदर्शनकारियों को रोक पाने में कामयाबी नहीं मिल रही। नेपाल के अलग-अलग शहरों में अफरा-तफरी का माहौल है। हिंसा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 350 से ज्यादा लोग घायल हैं।
8/9Image Source : ap
नेपाल के राष्ट्रपति भवन पर GEN-Z प्रदर्शनकारियों का कंट्रोल हो गया है। इसके बाद लोगों ने बिल्डिंग में जमकर तोड़-फोड़ की, सामान लूट लिया और साथ ही इमारत में आग लगा दी।
9/9Image Source : ap
नेपाल की सड़कों पर आंदोलन कर रहे युवाओं ने ना सिर्फ संसद भवन में आग लगाई बल्कि नेपाल सरकार के कई मंत्रियों के घरों को फूंक दिया।