1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. PHOTOS: अर्जेंटीना में बाढ़ ने मचाई तबाही, 16 की मौत कई लापता

PHOTOS: अर्जेंटीना में बाढ़ ने मचाई तबाही, 16 की मौत कई लापता

अर्जेंटीना में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश के चलते बाढ़ की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। हालात कितने भयावह हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई लोग बाढ़ के पानी में बह गए हैं।

Edited By: Amit Mishra
Published : Mar 10, 2025 04:39 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 04:39 pm IST
अर्जेंटीना में भारी बारिश के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में अर्जेंटीना के पूर्वी तट पर स्थित एक शहर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
1/5 Image Source : AP

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को बहिया ब्लैंका शहर में हुई बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी में बह गए। राजधानी ब्यूनस आयर्स के दक्षिण में स्थित इस शहर से 1,450 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जिनमें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती मरीज भी शामिल हैं।
2/5 Image Source : AP

हाल के दिनों में बहिया ब्लैंका में लगभग 12 इंच (300 मिलीमीटर) बारिश हुई है, जबकि मासिक औसत लगभग पांच इंच (129 मिलीमीटर) है। यहां सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है।
3/5 Image Source : AP
हाल के दिनों में बहिया ब्लैंका में लगभग 12 इंच (300 मिलीमीटर) बारिश हुई है, जबकि मासिक औसत लगभग पांच इंच (129 मिलीमीटर) है। यहां सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है।
मेयर के कार्यालय के अनुसार और भी लोगों के हताहत होने की संभावना है। 3 लाख 50 हजार की आबादी वाला यह शहर, राजधानी ब्यूनस आयर्स से 600 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
4/5 Image Source : AP
मेयर के कार्यालय के अनुसार और भी लोगों के हताहत होने की संभावना है। 3 लाख 50 हजार की आबादी वाला यह शहर, राजधानी ब्यूनस आयर्स से 600 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
प्रांतीय सुरक्षा मंत्री जेवियर अलोंसो के मुताबिक शुक्रवार सुबह से भारी बारिश शुरू हुई। इस दौरान केवल 8 घंटों में लगभग 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गई।
5/5 Image Source : AP

Advertisement