PHOTOS: ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की संभावित माफी का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
PHOTOS: ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की संभावित माफी का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
ब्राजील में लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों को संभावित माफी दिए जाने का कड़ा विरोध किया है। भारी संख्या में लोग सड़कों पर निकले हैं और जमकर प्रदर्शन किया है।
Published : Sep 22, 2025 12:26 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 12:26 pm IST
1/5Image Source : ap
ब्राजील में सभी 26 प्रांतों और संघीय जिले में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों को संभावित माफी दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए गए है। इन सभी को तख्तापलट की कोशिश के लिए दोषी ठहराया गया था।
2/5Image Source : ap
ब्राजील में निचले सदन द्वारा उस संवैधानिक संशोधन को पारित किए जाने के बाद से प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जिससे सांसदों को गिरफ्तार करना या उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करना मुश्किल हो जाएगा।
3/5Image Source : ap
ब्राजील की निचले सदन की ओर से पारित यह संवैधानिक संशोधन को अब सीनेट के पास जाएगा। लेकिन, अब लोग इसके विरोध में उतर आए हैं।
4/5Image Source : ap
यह संवैधानिक संशोधन बोल्सोनारो, उनके सबसे करीबी सहयोगियों और जनवरी 2023 में तख्तापलट की कोशिश में अपनी भूमिका के लिए दोषी ठहराए गए सैकड़ों समर्थकों को माफी दे सकता है।
5/5Image Source : ap
बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में हारने के बाद सत्ता में बने रहने की कोशिश करने के लिए 11 सितंबर को 27 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।