PHOTOS: बैंकॉक और म्यांमार में भूकंप के बाद सामने आया तबाही का मंजर, तस्वीरों में देखें
PHOTOS: बैंकॉक और म्यांमार में भूकंप के बाद सामने आया तबाही का मंजर, तस्वीरों में देखें
भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका असर बैंकॉक जैसे देशों पर भी देखने को मिला। बैंकॉक में कई ऊंची इमारतें भी इस भूकंप से धराशायी हो गईं।
Published : Mar 28, 2025 02:20 pm IST, Updated : Mar 28, 2025 03:48 pm IST
1/7Image Source : AP
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें हिलने लगीं। इस भूकंप की वजह से कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।
2/7Image Source : AP
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था, जिसका केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था।
3/7Image Source : AP
दोपहर 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद इमारतों में अलार्म बजने लगे। आनन-फानन में लोगों को ऊंची इमारतों से बाहर निकाला गया।
4/7Image Source : AP
भूकंप के दौरान करीब एक मिनट तक जमीन हिलती रही। इस दौरान पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।
5/7Image Source : AP
भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में था। म्यांमार में एतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
6/7Image Source : AP
भूकंप के झटकों की वजह से म्यांमार के मांडलेय में इरावडी नदी पर कथित तौर पर लोकप्रिय एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया।
7/7Image Source : AP
भूकंप की वजह से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।