देखें, पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी के बीच मुलाकात की तस्वीरें
देखें, पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी के बीच मुलाकात की तस्वीरें
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी और मेलोनी व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार, अंतरिक्ष, ऊर्जा, एआई एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, शिक्षा और सांस्कृतिक जुड़ाव में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।
Published : May 20, 2026 10:34 pm IST, Updated : May 20, 2026 10:43 pm IST
1/16Image Source : AP
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इसके साथ व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार रात रोम पहुंचे थे। मेलोनी के साथ बातचीत के लिए पहुंचने पर मोदी को रस्मी सलामी गारद दी गई।
2/16Image Source : AP
द्विपक्षीय वार्ता से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक कोलोसियम का भ्रमण भी कराया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली औपचारिक बातचीत का उद्देश्य भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करना है।
3/16Image Source : AP
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, "रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मेलोनी से रात्रिभोज के दौरान मुलाकात का मौका मिला। इसके बाद हमने ऐतिहासिक कोलोसियम का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
4/16Image Source : AP
कोलोसियम रोम शहर के मध्य स्थित अंडाकार आकार का विशाल एंफिथियेटर है जिसे अब तक निर्मित सबसे बड़ा एंफिथियेटर माना जाता है।
5/16Image Source : AP
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 'मेलोडी' टॉफी भेंट किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित 'मेलोडी' शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया।
6/16Image Source : AP
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं—मेलोडी। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "उपहार के लिए धन्यवाद।
7/16Image Source : AP
बुधवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी नजर आते हैं और मेलोनी के 'मेलोडी' टॉफी के जिक्र पर हंसते दिखाई देते हैं। मोदी और मेलोनी के नामों के संयोजन के तौर पर 'मेलोडी' हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था।
8/16Image Source : AP
दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए 'मेलोडी' हैशटैग के साथ लिखा था, "कॉप-28 में अच्छे दोस्त।"
9/16Image Source : AP
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट उपहार में देने के बाद पार्ले प्रोडक्ट्स सुर्खियों में आ गई है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस उपहार के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे 'मेलोडी' मीम्स आ गये हैं। दोनों नेताओं के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को 'मेलोडी' से जोड़कर पेश किया जा रहा है।
10/16Image Source : AP
पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर यहां आए हैं, जहां दोनों नेता व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
11/16Image Source : AP
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत व इटली के संबंध अब एक निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं और सौहार्दपूर्ण मित्रता से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।
12/16Image Source : AP
इटली यूरोपीय संघ में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और उसने अपनी वैश्विक व्यापार रणनीति के तहत भारत को प्राथमिकता वाले देशों में से एक माना है।
13/16Image Source : AP
भारत और इटली ने बुधवार को अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की और 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक विस्तारित करने के साझा लक्ष्य की पुष्टि की।
14/16Image Source : AP
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने बढ़ती भू-राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं ने पश्चिम में उत्पन्न स्थिति और क्षेत्र के साथ-साथ विश्व के शेष भाग पर इसके प्रभावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के महत्व पर बल दिया।
15/16Image Source : AP
दोनों नेताओं ने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और व्यापार, निवेश और नयी प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। मोदी और मेलोनी ने जनवरी में अंतिम रूप दिए गए भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने पर सहमति व्यक्त की
16/16Image Source : AP
पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी ने पेड़ लगाया और पौधे में पानी भी डाला।