तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे गंदी नदी, जानें बहती कहां है
तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे गंदी नदी, जानें बहती कहां है
नदियां हमें पीने का पानी, खेती के लिए सिंचाई, परिवहन और धार्मिक जीवन से जोड़ती हैं। लेकिन, इंसान की लापरवाही और औद्योगिक प्रदूषण ने इन पवित्र नदियों को गंदगी और जहरीले रसायनों से भर दिया है। तो चलिए आपको दुनिया की सबसे गंदी नदी के बारे में बताते हैं।
Published : Oct 27, 2025 01:38 pm IST, Updated : Oct 27, 2025 01:38 pm IST
1/6Image Source : ap
इंडोनेशिया में बहने वाली चिटारम नदी (Citarum River) को दुनिया की सबसे गंदी नदी माना जाता है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास बहने वाली यह नदी कभी साफ पानी से भरी नजर आती थी, लेकिन आज इसका पानी प्लास्टिक, रसायन, कपड़ा उद्योग के अपशिष्ट और घरेलू कचरे से पूरी तरह जहरीला हो चुका है।
2/6Image Source : ap
चिटारम नदी की लंबाई लगभग 300 किलोमीटर है। नदी के किनारे करीब 2000 से अधिक फैक्ट्रियां हैं जिनमें वस्त्र, रंगाई, और धातु प्रसंस्करण उद्योग प्रमुख हैं। ये फैक्ट्रियां अपने जहरीले अपशिष्ट बिना किसी शुद्धिकरण के सीधे नदी में छोड़ देती हैं।
3/6Image Source : ap
नदी किनारे बसे लाखों लोग अपना घरेलू कचरा, प्लास्टिक और मलजल इसी नदी में बहा देते हैं। नदी के हर मोड़ पर बोतलें, पॉलीथिन, और प्लास्टिक पैकेट तैरते दिखते हैं। कई बार तो पानी दिखाई ही नहीं देता, सिर्फ कचरे की परत दिखती है।
4/6Image Source : ap
खेतों से आने वाले कीटनाशक और रासायनिक खाद भी इस नदी को और जहरीला बना देते हैं। नदी के पानी में सीसा (Lead), पारा (Mercury) और कैडमियम (Cadmium) जैसे भारी धातु तत्व पाए गए हैं जो मनुष्यों और जलीय जीवों के लिए अत्यंत घातक हैं।
5/6Image Source : ap
इस नदी का पानी पीने या खेती में उपयोग करने से लोगों में त्वचा रोग, कैंसर और आंतों के संक्रमण जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जलीय जीवन लगभग समाप्त हो चुका है। मछलियां मर चुकी हैं और जैव विविधता खत्म होती जा रही है।
6/6Image Source : ap
चिटारम नदी पहले स्थानीय लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा थी। लेकिन, अब इसकी स्थिति इतनी खराब है कि कई इलाकों में इसकी दुर्गंध से लोग घरों की खिड़कियां बंद रखते हैं। इंडोनेशिया सरकार ने 2018 में “Citarum Harum Project” की शुरुआत की है जिसका मकसद नदी के साफ करना है।