Published : Jul 10, 2025 08:51 pm IST, Updated : Jul 10, 2025 08:51 pm IST
1/6Image Source : ap
थाईलैंड में दरियाई घोड़ा मू डेंग का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान चिड़ियाघर में उसके चाहनेवालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मू डेंग के कई प्रशंसक उसे देखने के लिए मीलों दूर से आए थे।
2/6Image Source : ap
थाईलैंड में जानवरों के प्रति प्रेम और उनके साथ अपनापन दिखाने के लिए कई अनोखी परंपराएं देखने को मिलती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक नजारा सामने आया जब थाईलैंड के एक चिड़ियाघर में मू डेंग नाम के हिप्पोपोटेमस (दरियाई घोड़े) का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
3/6Image Source : ap
मू डेंग एक मादा दरियाई घोड़ा है जो थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत के एक चिड़ियाघर में रहती है। हिप्पो की उम्र आम तौर पर 40 से 50 साल तक होती है। मू डेंग का यह पहला जन्मदिन था।
4/6Image Source : ap
थाईलैंड के चिड़ियाघर में मू डेंग का जन्मदिन किसी सेलिब्रिटी की तरह मनाया गया। उनके बाड़े को सजाया गया, और उनके लिए खासतौर पर एक केक भी तैयार किया गया जिसमें उनके पसंदीदा फल जैसे तरबूज, अनानास, गाजर, केला और अन्य सब्जियां शामिल थीं।
5/6Image Source : ap
इस आयोजन का मकसद ना सिर्फ मू डेंग का जन्मदिन मनाना था, बल्कि लोगों में जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को भी बढ़ावा देना था। आयोजकों ने बच्चों को बताया कि हिप्पो जैसे जानवरों का संरक्षण क्यों जरूरी है और उनका प्राकृतिक आवास कैसे बचाया जा सकता है।
6/6Image Source : ap
मू डेंग का जन्मदिन थाईलैंड ही नहीं, पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इस मौके की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हाै रहे हैं। लोगों ने मू डेंग को शुभकामनाएं दे रहे हैं और थाईलैंड की इस अनोखी परंपरा की तारीफ भी कर रहे हैं।