बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मचा बवाल; देखें तस्वीरें जानें वजह
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मचा बवाल; देखें तस्वीरें जानें वजह
बांग्लादेश एक बार फिर सुलग उठा है। राजधानी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर भारी बवाल देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर आगजनी हुई है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए बांग्लादेश में हुई हिंसा का भयावह रूप दिखाते हैं।
Published : Dec 19, 2025 02:29 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 02:29 pm IST
1/6Image Source : ap
बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के एक प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क उठी है। हादी की मौत सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी।
2/6Image Source : ap
शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के एक प्रमुख नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में जमकर बवाल हुआ है। राजधानी ढाका में 2 अखबारों के ऑफिस में आग लगा दी गई है। देश के 2 प्रमुख अखबारों- डेली स्टार और प्रोथोम आलो - की इमारतों में आग लगाई गई है।
3/6Image Source : ap
हादी की मौत के बारे में पता चलते ही ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास राजधानी के शाहबाग चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए और ‘‘तुम कौन हो, मैं कौन हूं - हादी, हादी’’ जैसे नारे लगाए।
4/6Image Source : ap
पिछले सप्ताह अज्ञात बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादी पर हमला उस वक्त हुआ था जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे।
5/6Image Source : ap
अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादी के हत्यारों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का वादा किया और एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने इस घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प लिया और कहा कि हत्यारों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी।
6/6Image Source : ap
बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हमले, आदजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। इसमें चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी भी शामिल है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सहायक उच्चायुक्त की सुरक्षा का भरोसा दिया है।