एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में बिगड़े हालात, भड़की हिंसा; देखें तस्वीरें
एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में बिगड़े हालात, भड़की हिंसा; देखें तस्वीरें
मेक्सिको की सेना के द्वारा लॉन्च किए गए आपरेशन में ड्रग सरगना एल मेंचो मारा गया है। एल मेंचो की मौत के मेक्सिको में हिंसा भड़क उठी है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि मेक्सिको में किस तरह के हालात बने हुए हैं।
Published : Feb 23, 2026 05:02 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 05:24 pm IST
1/6Image Source : ap
मेक्सिको में सैन्य अभियान के दौरान दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में शुमार नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस, जिसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता था, की मौत हो गई। यह घटना जलिस्को राज्य के टापालपा शहर में हुई है।
2/6Image Source : ap
एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सदस्यों ने पूरे मेक्सिको में बदले की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान हुई हिंसा में कई राज्यों में 250 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक की गईं। कार्टेल के सदस्यों ने वाहनों, बसों और दुकानों में आग लगा दी। सड़कों पर जली हुई गाड़ियों का कब्रिस्तान नजर आया।
3/6Image Source : ap
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हिंसा में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। जलिस्को, मिचोआकान, कोलिमा और अन्य राज्यों में सबसे ज्यादा प्रभाव देखा गया। कई शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मेक्सिकन सरकार ने अलर्ट जारी किया और लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
4/6Image Source : ap
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने शांति की अपील की है। लेकिन, माना जा रहा है कि एल मेंचो की मौत से CJNG में उत्तराधिकार की जंग छिड़ सकती है, जिससे हिंसा और बढ़ सकती है।
5/6Image Source : ap
एल मेंचो की मौत मेक्सिको की ड्रग वॉर में एक बड़ा मोड़ है। फिलहाल, देश में अराजकता और डर का माहौल है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अमेरिकी सरकार ने एल मेंचो पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।
6/6Image Source : ap
मेक्सिकन आर्मी ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के बॉस एल मेंचो को पकड़ने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया था। मेक्सिको रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।