वर्तमान में 2026 तक दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के पास है। इसका नाम यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड (USS Gerald R. Ford - CVN-78) है, जो Gerald R. Ford-class का लीड शिप है।
Image Source : AP
यह 100,000 टन से अधिक फुल लोड डिस्प्लेसमेंट वाला सबसे बड़ा युद्धपोत है, जिसकी लंबाई लगभग 337 मीटर (1,106 फीट) है। यह 2017 में कमीशन हुआ और दुनिया का सबसे बड़ा तथा सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है।
Image Source : AP
यह न्यूक्लियर पावर से युक्त है, जिसमें दो A1B न्यूक्लियर रिएक्टर हैं। इससे यह अनंतकाल तक बिना ईंधन भरवाए चल सकता है। इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम (EMALS)है, जो पारंपरिक स्टीम कैटापल्ट की जगह मैग्नेटिक तकनीक से विमान लॉन्च करता है। इससे तेज, सुरक्षित और भारी लोड वाले विमान (F-35C, F/A-18 आदि) लॉन्च हो सकता है।
Image Source : AP
यह 75-90 विमान ले जा सकता है, जिसमें F/A-18 Super Hornet, F-35C Lightning II, E-2 Hawkeye, EA-18G Growler, हेलीकॉप्टर और UAV शामिल हैं।
Image Source : AP
यह कैरियर अमेरिकी नौसेना की वैश्विक ताकत का प्रतीक है और चीन का फुजियान (Fujian) (80,000 टन, EMALS वाला) अभी इससे छोटा है।