दक्षिण कोरिया में लगी भयावह आग, देखें तबाही की तस्वीरें
दक्षिण कोरिया में लगी भयावह आग, देखें तबाही की तस्वीरें
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में भयंकर जंगली आग भड़कने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। आग की चपेट में आने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published : Mar 27, 2025 09:32 am IST, Updated : Mar 27, 2025 09:32 am IST
1/6Image Source : ap
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी जंगल की आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की चपेट में आने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। तेज हवाओं और शुष्क मौसम के कारण आग लगातार फैल रही है।
2/6Image Source : ap
आग बुझाने के लिए दर्जनों अग्निशमन हेलीकॉप्टर, 5,000 कर्मचारी और करीब 560 उपकरण लगाए गए हैं। आग पिछले शुक्रवार को दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सांचियोंग काउंटी में लगी थी जो जंगलों समेत पूरे क्षेत्र के उत्तर-पूर्व तक फैल गई है।
3/6Image Source : ap
आग एंडोंग, चेओंगसोंग, येओंगयांग और येओंगदेओक तक फैल चुकी है। सेंट्रल डिजास्टर एंड सेफ्टी काउंटमेजर हेडक्वार्टर्स के आंकड़ों के अनुसार, आग से 24 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 20 उइसोंग में और 4 सांचियोंग से थे।
4/6Image Source : ap
अधिकारियों ने हवा की दिशा में अचानक बदलाव के प्रति लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। यूसेओंग जंगल की आग शुरू में पूर्व की ओर फैल गई थी लेकिन इसके बाद यह दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम तक फैल चुकी है।
5/6Image Source : ap
कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने घातक जंगल की आग को और फैलने से रोकने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है। उन्होंने इसे अब तक की सबसे भीषण जंगल की आग बताया है।
6/6Image Source : ap
आग की लपटों ने उइसोंग में गौन मंदिर को नष्ट कर दिया है। जंगल की आग से जूझते हुए उइसोंग में एक अग्निशमन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई है।