Published : Mar 07, 2025 02:08 pm IST, Updated : Mar 07, 2025 03:16 pm IST
1/8Image Source : AP
8 मार्च की तारीख को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए काफी खास है तो ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसी महिला नेताओं के बारे में जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पूरी दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है।
2/8Image Source : Congress
इंदिरा गांधी को दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला नेताओं में से एक माना जाता है। इंदिरा गांधी 1959 और 1960 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रही थीं। जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक वह भारत की प्रधानमंत्री रहीं। जनवरी 1980 में वे फिर से प्रधानमंत्री बनीं और 1984 में निधन तक अपने पद पर रहीं। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया था और बांग्लादेश के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही थी।
3/8Image Source : UK GOV
मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। थैचर को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता था। वह 1979 से 1990 तक यानी 11 सालों तक लगातार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर रहीं जो कि 150 वर्षों से अधिक समय तक के लिए एक रिकॉर्ड था। मार्गरेट थैचर ने फ़ॉकलैंड द्वीप समूह में अर्जेंटीना के खिलाफ युद्ध में देश का नेतृत्व किया था और जीत कर प्रतिष्ठा हासिल की थी।
4/8Image Source : AP
गोल्डा मेयर इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने साल 1969 से लेकर 1974 इजरायल के पीएम का पद संभाला। इससे पहले उन्होंने 1956 में विदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई थी। उन्होंने 1973 में योम किप्पुर युद्ध में इजरायल का नेतृत्व किया। इस युद्ध में इजरायल की जीत के बाद उन्हें आयरन लेडी की संज्ञा दी गई।
5/8Image Source : AP
शेख हसीना फिलहाल बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हैं। वह बांग्लादेश के संस्थापक और राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं। हसीना ने जून 1996 से जुलाई 2001 तक और फिर जनवरी 2009 से अगस्त 2024 तक बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और देश को कट्टरपंथ से बचाने में उनका अहम योगदान माना जाता रहा है।
6/8Image Source : AP
एंजेला मर्केल को दुनिया की सबसे प्रमुख महिला नेताओं में शुमार हैं। मर्केल ने साल 2005 से लेकर 2021 तक जर्मनी की चांसलर के रूप में कार्य किया। वह जर्मनी की चांसलर बनने वाली एकमात्र महिला रही है। जर्मनी को आर्थिक संकट से निकालकर यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में उनका अहम रोल माना जाता है।
7/8Image Source : AP
आंग सान सू की म्यांमार की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता हैं। उन्होंने 2016 से 2021 तक म्यांमार की राष्ट्र प्रमुख (स्टेट काउंसलर) का पद संभाला है। फरवरी 2021 में उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया गया। इसके बाद से वह हिरासत में ही हैं। आंग सान सू की का ज्यादा जीवन म्यांमार में तानाशाही और सैन्य शासन से संघर्ष में बीता। उन्हें दशकों तक जीवन नजरबंदी में बिताना पड़ा। म्यांमार को सैन्य शासन से लोकतंत्र की तरफ लाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। आंग सान सू की को नोबेल शांति पुरस्कार, यूरोपीय संसद से सखारोव पुरस्कार जैसै कई अवार्ड मिल चुके हैं।
8/8Image Source : AP
जॉर्जिया मेलोनी वर्तमान समय में दुनिया की सबसे प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं। उन्होंने साल 2012 में 'ब्रदर्स ऑफ इटली' नाम की पार्टी की सह स्थापना की और साल 2022 के बाद से इटली के प्रधानमंत्री का पद संभाल रही हैं। जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।