1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में नौ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या! आरोपी गिरफ्तार

गुजरात में नौ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या! आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 18, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 03:51 pm IST

'पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।'

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

देशभर में बेटियों की सुरक्षा को लेकर ना जानें कितने उपाय किए गए हैं, बावजदू इसके अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन कहीं ना कहीं से रेप और हत्या की खबरें आती ही रहती हैं। इस बार गुजरात राज्य से यह घिनौनी खबर आई है। वारदात बोटाद शहर का है, जहां नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार रात भगवानपारा इलाके में सुनसान जगह पर बच्ची का शव मिला था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

रेप के बाद हत्या

इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को हीरा पॉलिश का काम करने वाले 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने संवाददाताओं को बताया, ''लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था, जिसमें पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया।'' उन्होंने कहा कि बोटाद शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के कर्मियों का गठन किया गया है।

आरोपी ने अपराध स्वीकार किया

रावल ने कहा, ''पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए जांच में फोरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बोटाद शहर के शिवनगर इलाके का रहने वाला है। 

सुनसान इलाके में शव मिलने के बाद मृतक बच्ची के परिजनों ने समुचित जांच की मांग की थी। पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने बताया कि मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।