1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. देश के टॉप स्कूल में शामिल हुआ अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद, यहां फ्री में पढ़ते हैं गरीब बच्चे

देश के टॉप स्कूल में शामिल हुआ अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद, यहां फ्री में पढ़ते हैं गरीब बच्चे

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Shakti Singh
 Published : May 15, 2025 09:17 pm IST,  Updated : May 15, 2025 09:17 pm IST

राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड की ताजा रेटिंग में अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद को 205 में 232 अंक मिले हैं। यह देश का पहला स्कूल है, जो गरीब बच्चों को फ्री में एडमिशन देता है और शीर्ष स्कूलों की सूची में भी शामिल है।

Adani Vidya Mandir Ahmedabad- India TV Hindi
अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद के बच्चे और शिक्षक Image Source : X/GAUTAMADANI

अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद देश के टॉप स्कूल में शामिल हो चुका है। यह स्कूल गरीब बच्चों को फ्री में एडमिशन देता है। इस साल 12वीं के रिजल्ट में इस स्कूल के सभी बच्चों ने कमाल किया है और फर्स्ट डिवीजन नंबरों के साथ पास हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड (NABET) की ताजा रेटिंग में अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद को 205 में 232 अंक मिले हैं। इस साल 12वीं में इस स्कूल के 100 फीसदी बच्चे पास हुए। खास बात यह है कि सभी 95 बच्चों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है।

13 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के नतीजों का ऐलान होने के साथ ही इस स्कूल ने देश के टॉप स्कूलों में जगह बना ली। वहीं, गरीब और वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने वाले स्कूलों में इस स्कूल का रिजल्ट सबसे बेहतरीन रहा। 2008 में स्थापित अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद गरीब घरों के प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराता है। 2020 में यह स्कूल भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के तहत राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड से मान्यता प्राप्त करने वाला पहला स्कूल बना था।

गौतम अडानी ने जताई खुशी

स्कूल की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बिजनेसमैन गौतम अडानी ने लिखा "कोई फीस नहीं! कोई सीमा नहीं! ऐसा कहा जाता है कि वे कम अवसरों के साथ पैदा हुए थे। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की और बड़े सपने देखे! हमारे अदानी विद्या मंदिर अहमदाबाद को हाल ही में 100% सीबीएसई परिणामों के साथ भारत के शीर्ष स्कूलों में स्थान दिया गया है। यह इस बात का सबूत है कि जब विश्वास अवसर से मिलता है, तो जादू होता है! साथ ही, अविश्वसनीय शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी अथक प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद!"

अलविना और जय ने किया कमाल

अडानी फाउंडेशन के समग्र विकास को बढ़ावा देते हुए समावेशी, उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के मिशन के अनुरूप इस स्कूल ने अब देश के टॉप स्कूलों में जगह बनाई है। इस बार इस स्कूल के 95 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और सभी फर्स्ट डीवीजन नंबरो के साथ पास हुए। ​​अलविना रॉय ह्यमैनिटीज और जय बावस्कर ने विज्ञान स्ट्रीम में टॉप किया। दोनों छात्रों ने 97.6% अंक प्राप्त किए।

फरवरी में मिला था पुरस्कार

इस स्कूल को इसी साल फरवरी में 'वंचितों के लिए स्कूल/शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कार्यान्वयन' की श्रेणी में 'राष्ट्रीय विजेता' घोषित किया गया था और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकनाता मजूमदार से 'समग्र शिक्षा पुरस्कार' मिला था। एवीएमए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को एकीकृत करता है, जिन्हें 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया था। इस स्कूल पिछले तीन वर्षों में भारतीय संदर्भ के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किए गए (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) पाठ्यक्रम विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। यह स्कूल संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ), गुजरात विज्ञान केंद्र और राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान (NIE) सिंगापुर जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

3000 से ज्यादा छात्रों को मिलती है मुफ्त शिक्षा

अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद को ग्रीन मेंटर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन स्कूल पुरस्कार मिल चुका है, जो कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क, यूएसए में प्रस्तुत किया गया था और रैंडम एक्ट्स ऑफ काइंडनेस द्वारा ‘काइंडनेस स्कूल’ के रूप में इस स्कूल के सर्टिफिकेट मिल चुका है। अडानी विद्या मंदिर स्कूल चार परिसरों के माध्यम से 3,000 से ज्यादा छात्रों को मुफ्त शिक्षा करते हैं। इस स्कूल के कैंपस गुजरात में अहमदाबाद और भद्रेश्वर, छत्तीसगढ़ में सरगुजा और आंध्र प्रदेश में कृष्णपट्टनम में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।