पाकिस्तान के तरफ से किए गए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जो अपने दुश्मन देश को करारा जवाब दिया है उसके चलते पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते सुरक्षा को ध्यान में लेकर वलसाड जिले की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है राज्य के सभी जिले में इस प्रकार की गतिविधि चल रही है। पुलिस लगातार वहां की हालात पर निगरानी रखी हुई है।
वलसाड जिले की सुरक्षा बढ़ाई गई
वलसाड जिले की पुलिस ने वलसाड जिले से जो 70 किलोमीटर समंदर तट सटा हुआ है वहां पेट्रोलिंग कर रही है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशाशन ने मिलकर मछुआरों से मीटिंग भी शुरू कर दी है। उन्हें बताया जा रहा है की अगले आदेश तक मच्छली मारने के लिए नहीं जाएं और कोई भी संदिग्ध चीज या कोई बात सामने आती है तो पुलिस को तुरंत इस बात की जानकारी दें। पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद सभी मछुआरे समंदर से वापस आ गए हैं। इसके अलावा समंदर के तट पर जो गांव है वहां भी पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बना हुआ है टेंशन वाला माहौल
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन का माहौल बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक दूसरे पर पिछले 3 दिनों से लगातार हमले कर रहे हैं। 8 मई की शाम को पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया। जिससे भारत में कोई नुकसान नहीं हुआ।
दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके 10 दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर अटैक किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
(वलसाड से जितेंद्र पाटिल की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें
गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, इमरजेंसी हालात में तैयार रहने को कहा