1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Anurag Thakur In Gujarat: पहले इटली की महिला ने पीएम का अपमान किया, अब इटालिया उनकी मां का अपमान कर रह रहा है: अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur In Gujarat: पहले इटली की महिला ने पीएम का अपमान किया, अब इटालिया उनकी मां का अपमान कर रह रहा है: अनुराग ठाकुर

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 16, 2022 07:42 am IST,  Updated : Oct 16, 2022 07:52 am IST

Anurag Thakur In Gujarat: ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गुजरात में चुनावी रैलियों के दौरान स्पष्ट तौर पर उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे।

Union Minister Anurag Thakur- India TV Hindi
Union Minister Anurag Thakur Image Source : PTI

Highlights

  • अनुराग ठाकुर ने बीजेपी और 'आप' पर साधा निशाना
  • दोनों पार्टी के नेताओं पर पीएम के अपमान का लगाया आरोप
  • ठाकुर ने कहा कि गुजरात इसका करारा जवाब देगा

Anurag Thakur In Gujarat: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि पहले एक ‘इटली की महिला’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती थीं, अब ‘एक इटालिया उनकी (मोदी) मां का अपमान कर रहे हैं।’ हालांकि, ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गुजरात में चुनावी रैलियों के दौरान स्पष्ट तौर पर उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे। सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर और वाधवा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया और इस दौरान कांग्रेस और ‘आप’ पर तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि गुजरात ने पहले भी इस अपमान को स्वीकार नहीं किया था, वह इसे अब भी स्वीकार नहीं करेगा। ठाकुर ने कहा कि गुजरात इसका करारा जवाब देगा।

कांग्रेस और 'आप' पर साधा निशाना

गुजरात गौरव यात्रा के चौथे दिन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुजरात के सुरेंद्रनगर व वढवाण में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बीजेपी ने 12 अक्टूबर से 20 तक 'गुजरात गौरव यात्रा' का आयोजन किया है जिसके पांच रूट बनाए गए हैं। 

गुजरात गौरव यात्रा 

पार्टी इससे पहले भी 2002 और 2017 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव से पहले ये यात्रा निकाल चुकी है। इस बार की यात्रा गुजरात के 182 विधानसभाओं में से 144 को कवर करेगी। इस दौरान 145 से अधिक जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।