1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में भारी बारिश की वजह से अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द, पिछले 24 घंटों में क्या है यहां की स्थिति?

गुजरात में भारी बारिश की वजह से अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द, पिछले 24 घंटों में क्या है यहां की स्थिति?

 Reported By: Bhaskar Mishra,  Nirnay Kapoor Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 07, 2025 10:10 am IST,  Updated : Sep 07, 2025 10:10 am IST

गुजरात के चोटिला में अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द हो गई है। भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है। वलसाड के कपराडा में सबसे ज़्यादा वर्षा हुई है।

Gujarat- India TV Hindi
गुजरात के चोटिला में अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द Image Source : REPORTER INPUT

चोटिला: आज गुजरात के चोटिला में आप नेता अरविंद केजरीवाल की सभा होने वाली थी। लेकिन भारी बारिश की वजह से केजरीवाल की रैली रद्द हो गई है। बता दें कि गुजरात में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है और यातायात व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ा है। 

गुजरात में क्या है पिछले 24 घंटे में बारिश की स्थिति? 

गुजरात के 243 तालुकाओं में सामान्य वर्षा हो रही है। वलसाड के कपराडा में सबसे ज़्यादा वर्षा हुई है। कपराडा में 10.5 इंच से ज़्यादा वर्षा हुई है। पोशिना में 6 इंच से ज़्यादा वर्षा और वलसाड के गढ़रामपुर में 5.5 इंच वर्षा हुई है।

राधनपुर, उमरगाम में 4.5 इंच से ज़्यादा वर्षा और भचाऊ, लखनी, तलोदा में 4 इंच से ज़्यादा वर्षा हो रही है। पालनपुर में 4 इंच वर्षा हो रही है। साणंद, कडी, बोटाद में 3.5 इंच से ज़्यादा वर्षा और संतालपुर, सतलासना में 3.5 इंच से ज़्यादा वर्षा हो रही है।

दांता, पडधारी, वाव में 3 इंच से ज़्यादा वर्षा और पाटन, पारडी, खेड़ब्रह्मा में 3 इंच से ज़्यादा वर्षा हो रही है। भिलोदा, प्रांतिज, उमरपाड़ा में 3 इंच से ज़्यादा वर्षा और 16 ढाई इंच से ज़्यादा तालुकाओं में 1 इंच बारिश हो रही है। 

21 तालुकाओं में 2 इंच से ज़्यादा बारिश और अहमदाबाद शहर में 2 इंच बारिश हुई है। 34 तालुकाओं में डेढ़ इंच से ज़्यादा बारिश और 38 तालुकाओं में 1 इंच से ज़्यादा बारिश हो रही है। 107 तालुकाओं में सामान्य बारिश हो रही है।

देश के तमाम राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश

देश के तमाम राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर तो बाढ़ के हालात हैं। लोगों के घर पानी में डूब चुके हैं और उन्हें जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी यमुना का स्तर खतरे के पास हो रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।