1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 'अनंत अंबानी की शादी में है बम...', अफवाह फैलाने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से किया गिरफ्तार

'अनंत अंबानी की शादी में है बम...', अफवाह फैलाने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से किया गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 16, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 04:31 pm IST

हाल ही में बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। यहां पर देश-विदेश से मेहमान आए हुए थे। इसी शादी समारोह में बम होने की अफवाह फैलाई गई थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार- India TV Hindi
मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में बम होने की अफवाह फैलाई थी। उसने ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म के X अकाउंट से किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा कि विरल शाह नाम के शख्स ने अनंत अंबानी के शादी समारोह (जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर) में बम होने की अफवाह अपने X अकाउंट पर पोस्ट की थी। 

पोस्ट के वायरल होते ही छानबीन में जुटी मुंबई पुलिस

इस पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की। सोशल मीडिया यूजर की तलाश में जुट गई। अब इस मामले में जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म X यूजर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसकी और क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। 

इसके पहले 2 हुए थे गिरफ्तार

इसके पहले पुलिस ने रविवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हाई-प्रोफाइल शादी में घुसने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन व्यक्तियों की पहचान 26 वर्षीय यूट्यूबर वेंकटेश नरसैया अल्लूरी और 28 वर्षीय व्यवसायी लुकमान मोहम्मद शफी शेख के रूप में की गई। ये दोनों ही शख्स बिन बुलाए अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे।

कई घंटों की पूछताछ के बाद कर दिया गया रिहा

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया था कि दोनों को मुंबई की बीकेसी पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। वे शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई करने और कई घंटों की पूछताछ व नोटिस देने के बाद आरोपियों को रिहा भी कर दिया था।

शादी में देश-विदेश से आए थे मेहमान 

बता दें कि एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से मेहमान आए हुए थे। इस शादी समारोह में पीएम मोदी से लेकर हॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री भी शामिल हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।