1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, 25 नए मंत्रियों की सामने आई लिस्ट, देखें सभी के नाम

गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, 25 नए मंत्रियों की सामने आई लिस्ट, देखें सभी के नाम

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 17, 2025 11:11 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 12:40 pm IST

गुजरात की भूपेंद्र पटेल की सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। नगर निगम चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। कुछ मंत्रियों को फिर से सीएम पटेल की कैबिनेट में शामिल किया गया है।

सीएम भूपेंद्र पटेल- India TV Hindi
सीएम भूपेंद्र पटेल Image Source : PTI

गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रियों की सूची सौंपी है। गुजरात में 25 नए मंत्री बनाए गए हैं। इन सभी मंत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है।

कैबिनेट विस्तार में इन 25 मंत्रियों को मिली जगह

  1. प्रफुल्ल पैंसेरिया
  2. कुँवरजीभाई बावलिया
  3. ऋषिकेश पटेल
  4. कनु देसाई
  5. परसोतम सोलंकी
  6. हर्ष सांघवी
  7. प्रद्युम्न वाज
  8. नरेश पटेल
  9. पीसी बरंडा
  10. अर्जुन मोढवाडिया
  11. कांति अमृतिया
  12. कौशिक वेकारिया
  13. दर्शनाबेन वाघेला
  14. जीतूभाई वाघाणी
  15. रीवा बा जाडेजा
  16. डॉ.जयराम गामित
  17. त्रिकमभाई छंगा
  18. ईश्वरसिंह पटेल
  19. मनीषा वकील
  20. प्रवीण माली
  21. स्वरूपजी ठाकोर
  22. संजयसिंह महीडा
  23. कमलेश पटेल 
  24. रमन सोलंकी
  25. रमेश कटारा

6 मंत्रियों को मिलेगा वही पुराना मंत्रालय

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह 11:30 बजे महात्मा मंदिर में होगा। समारोह में लगभग 24 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें से निवर्तमान मंत्री परिषद के लगभग छह सदस्यों के नए मंत्रिमंडल में अपना पुराना मंत्रालयर बरकरार रखने की उम्मीद है।

राज्यपाल से मिले सीएम

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नवनिर्वाचित मंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें उनके शामिल होने की जानकारी दी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार से पहले की औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

इस कारण हुआ कैबिनेट विस्तार 

नगर निकाय चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण इस फेरबदल का उद्देश्य सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को व्यापक बनाना है। इस बड़े फेरबदल को लेकर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी और भूपेंद्र पटेल सरकार खास कर ओबीसी और पाटीदार नेताओं के बीच राष्ट्र की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।