1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Coronavirus: गुजरात में 24 घंटे में 363 नए मामले, 29 लोगों की मौत

Coronavirus: गुजरात में 24 घंटे में 363 नए मामले, 29 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2020 09:52 pm IST,  Updated : May 23, 2020 12:04 am IST

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 363 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 13273 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस के संक्रमण से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 803 हो गया है।

Coronavirus: गुजरात में 24 घंटे में 363 नए मामले, 29 लोगों की मौत- India TV Hindi
Coronavirus: गुजरात में 24 घंटे में 363 नए मामले, 29 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद : गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 363 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 13273 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस के संक्रमण से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 803 हो गया है। राज्य में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 5880 हो गई है। कल कुल 392 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

वहीं अहमदाबाद में पिछले 24 घंटे में 275 नए मामले सामने आए हैं जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से सिर्फ अहमदाबाद में अबतक 645 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 9724 हो गई है। अबतक 3658 मरीज़ ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। अब तक कुल 1,72,562 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।