1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात हाईकोर्ट ने रद्द किया पीएम मोदी की डिग्री दिखाने का आदेश, केजरीवाल पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

गुजरात हाईकोर्ट ने रद्द किया पीएम मोदी की डिग्री दिखाने का आदेश, केजरीवाल पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 11:45 pm IST

पीएम मोदी की डिग्री मांगने के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है।

 पीएम मोदी की डिग्री मांगने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना- India TV Hindi
पीएम मोदी की डिग्री मांगने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना Image Source : PTI

पीएम मोदी की डिग्री मांगने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट ने सीआईसी के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया था। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगना महंगा पड़ गया है। इस मामले में उन पर गुजरात हाईकोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है। पीएम मोदी की डिग्री मांगने के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है।

गुजरात हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच के जस्टिस बीरेन वैष्णव ने मुख्य सूचना आयोग ‘सीआईसी‘ के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी ‘पीआईओ‘ और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को प्रधानमंत्री मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

अदालत ने पीएम की डिग्री मांगने के मामले में  अरविंद केजरीवाल पर 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को यह जुर्माना राशि गुजरात विधिक सेवा प्राधिकरण को जमा कराना होगी।

Also Read:

बदला जंग का तरीका, लड़ाकू विमानों की जगह ले रहे जंगी Drone, रूसी ड्रोन ने मार गिराया यूक्रेन का फाइटर जेट

डोकलाम विवाद पर चीन के सुर में सुर मिलाने लगा भूटान, दिया ये विवादित बयान 

पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान, देश चलाने की खातिर इस देश को सौंप देगा तीन खास हवाई अड्डे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।