1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. आयुर्वेदिक बियर की आड़ में नशे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, फैक्ट्री से 7200 बोतलें बरामद, 840 लीटर एथेनॉल भी जब्त

आयुर्वेदिक बियर की आड़ में नशे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, फैक्ट्री से 7200 बोतलें बरामद, 840 लीटर एथेनॉल भी जब्त

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 05, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 10:26 am IST

गुजरात में आयुर्वेदिक बियर की आड़ में चल रहे नशे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ट्रक और एक फैक्ट्री से करीब 7200 नशे की अवैध बोतलों बरामद की है।

नशे के कारोबार का...- India TV Hindi
नशे के कारोबार का भंडाफोड़

गुजरात में देवभूमि द्वारका पुलिस ने आयुर्वेदिक बियर की आड़ में चल रहे नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया। खंभालिया में एक ट्रक और अहमदाबाद जिले के चांगोदर में एक फैक्ट्री से करीब 7200 नशे की अवैध बोतलों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फैक्ट्री से रॉ-मटीरियल के तौर पर इस्तेमाल में लाए जाने वाला 840 लीटर एथेनॉल भी जब्त किया। 

नशे के कारोबार का भंडाफोड़
Image Source : INDIATVनशे के कारोबार का भंडाफोड़

इस जत्थे से नशे की करीब 25000 बोतलें और बनाई जानी थीं। ये पहला मौका है, जब आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के नाम पर चल रही नशे की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। ये आरोपी आयुर्वेदिक बियर के नाम पर सौराष्ट्र के कई इलाकों में लोगों को नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे। आयुर्वेदिक बियर एक आयुर्वेदिक सिरप है, जिसमें डाले गए पदार्थों से प्राकृर्तिक रूप से ऐल्कोहल जनरेट होता है और उसकी मात्रा 12% से कम रखी जाती है। 

ये आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर अवैध रूप से सीधे इथेनॉल से तैयार कर नशे की खेप लोगों तक पहुंचा रहे थे। जब देवभूमि द्वारका पुलिस ने खंभालिया में इनके ट्रक को रोककर जांच की, तो उसमें 4000 बोतलें बरामद हुई, जिसकी वैधता को सिद्ध करने के लिए आरोपियों के पास कोई कागजात भी नहीं थे।

नशे के कारोबार का भंडाफोड़
Image Source : INDIATVनशे के कारोबार का भंडाफोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।