1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. कोलकाता बलात्कार-हत्याकांड के विरोध में IMA का प्रदर्शन, तभी एक डॉक्टर ने हवा में लहराई पिस्टल, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता बलात्कार-हत्याकांड के विरोध में IMA का प्रदर्शन, तभी एक डॉक्टर ने हवा में लहराई पिस्टल, जानें फिर क्या हुआ?

 Published : Aug 17, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 02:46 pm IST

कोलकाता में हुए जघन्य अपराध के बाद से देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सड़कों पर उतर कर डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी सुरक्षा को लेकर अवाजा उठा रहे हैं।

हवा में डॉक्टर ने लहराई पिस्टल- India TV Hindi
हवा में डॉक्टर ने लहराई पिस्टल Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है। देशभर के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। गुजरात के अमरेली जिले में भी कोलकाता बलात्कार-हत्याकांड के विरोध में डॉक्टर इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक डॉक्टर ने खुले में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लहरा दी। अब यह मामला तूल पकड़ लिया है।

शुक्रवार रात की है घटना

पुलिस उपाधीक्षक (DYSP) चिराग देसाई ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे की है। जब बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और डॉक्टर कैंडल मार्च के लिए शहर के राजकमल चौक पर एकत्रित हुए थे। देसाई ने बताया कि कैंडल मार्च शुरू होने से पहले अपने संबोधन के दौरान, एक निजी डॉक्टर डॉ. जीजे गजेरा ने लोगों में डर पैदा करने के इरादे से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लहरा दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. गजेरा ने लाइसेंसी हथियारों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अधिसूचना का भी उल्लंघन किया है। डॉक्टर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (1), (बी) - सार्वजनिक शरारत - और 270 (सार्वजनिक उपद्रव) तथा शस्त्र अधिनियम और गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

IMA के डॉक्टर हुए थे शामिल

इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े डॉक्टर और अमरेली सिविल अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टर और कर्मचारी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में मार्च में शामिल हुए थे। इस दौरान भीड़ के बीच डॉक्टर द्वारा पिस्तौल लहराने की घटना सामने आई है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।