Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में SIR के आंकड़े जारी, हटाए गए 73 लाख वोटर्स के नाम, जानें गड़बड़ी मिलने पर क्या करें?

गुजरात में SIR के आंकड़े जारी, हटाए गए 73 लाख वोटर्स के नाम, जानें गड़बड़ी मिलने पर क्या करें?

Reported By : Nirnay Kapoor Edited By : Amar Deep Published : Dec 19, 2025 07:00 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 07:28 pm IST

चुनाव आयोग के द्वारा शुक्रवार को गुजरात में SIR के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में SIR के तहत करीब 73.73 लाख वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

गुजरात में SIR के आंकड़े जारी। - India TV Hindi
Image Source : PTI गुजरात में SIR के आंकड़े जारी।

चुनाव आयोग के द्वारा भारत के कई राज्यों में वोटर लिस्ट के रीविजन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुजरात में SIR के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में SIR के तहत करीब 73.73 लाख वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान राज्य में 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं का नाम दर्ज किया। फिलहाल चुनाव आयोग के इस मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर क्लेम भी किया जा सकता है। क्लेम की अवधि पूरी होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 

17 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट

पिछले डेढ़ महीने से राज्य में SIR की प्रक्रिया जारी थी। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। वहीं डेढ़ महीने में राज्य में 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं का नाम दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा 5.08 करोड़ मतदाताओं में से 73.73 लाख मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट से बाहर हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक 18 जनवरी तक जिसे भी इस पर क्लेम करना है वह कर सकते हैं। इसके बाद 10 फरवरी तक अंतिम चरण का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद 17 फरवरी 2026 तक फाइनल सूची का ऐलान कर दिया जाएगा।

गुजरात में SIR के आंकड़े

  • स्थानांतरित/अनुपस्थित- 51.86 लाख, 10.20%
  • ER में कई जगहों पर इनरोल्ड- 3.81 लाख, 0.75%
  • मृतक- 18.07 लाख, 3.55%
  • मतदाताओं से EF एकत्र किया गया- 4.34 करोड़, 85.50%

तय समय में पूरी की गई प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरित शुक्ला ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 855 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 50963 बीएलओ, 54443 बीएलए तथा 30833 स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। राज्य के मतदाताओं से भी सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। इसके परिणामस्वरूप, कुल 5,08,43,436 मतदाताओं में से 4,34,70,109 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इन सभी गणना प्रपत्रों का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया है। शहरी क्षेत्रों में महानगरपालिका एवं नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इस कार्य में जोड़ा गया था। 

कहां चेक करें अपना नाम-

  • वेबसाइट- https://ceo.gujarat.gov.in पर
  • वोटर पोर्टल- voters.eci.gov.in पर
  • ECINET ऐप पर
  • संबंधित बीएलओ से
  • जिला निर्वाचन अधिकारी / ERO / AERO कार्यालय से

वोटर्स के लिए महत्वपूर्ण निर्देश-

  • यदि आपका नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं है, तो फॉर्म संख्या 6 के साथ घोषणा पत्र एवं आवश्यक प्रमाण दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि लिस्ट में दर्ज विवरण में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म संख्या 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन किया जा सकता है।
  • मतदाता सूची पर किसी भी प्रकार की आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु फॉर्म संख्या 7 भरा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु में SIR के आंकड़े जारी, 97 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए, जानिए कुल मतदाताओं की संख्या

'जानबूझकर हिंसा भड़का रही है युनूस की सरकार', बांग्लादेश के पूर्व मंत्री ने इसकी वजह भी बताई

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement