1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. एक विवाह ऐसा भी: ससुर लेकर आया दामाद की बारात, जेठ ने भी दुल्हन का भाई बनकर पूरी की शादी की रस्में

एक विवाह ऐसा भी: ससुर लेकर आया दामाद की बारात, जेठ ने भी दुल्हन का भाई बनकर पूरी की शादी की रस्में

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 17, 2023 08:58 am IST,  Updated : Feb 17, 2023 10:55 am IST

मूल रूप से सौराष्ट्र के बलेल पि​पलिया के रहने वाले रमेश लक्ष्मण दुधात के छोटे बेटे हार्दिक की शादी कुंकावा के रहने वाले लालजी लक्ष्मण ठुंमर की बेटी महेश्वरी से हुई। दुल्हन के माता पिता भावना और क्लजी ठुंमर को संतान में सिर्फ एक बेटी है।

एक विवाह ऐसा भी: ससुर लेकर आया दामाद की बारात, जेठ ने भी दुल्हन का भाई बनकर पूरी की शादी की रस्में- India TV Hindi
एक विवाह ऐसा भी: ससुर लेकर आया दामाद की बारात, जेठ ने भी दुल्हन का भाई बनकर पूरी की शादी की रस्में Image Source : FILE

Gujarat News: सूरत में एक अनोखा विवाह सामने आया है। गुजरात के सूरत में एक भावुक और अनोखी शादी के अंतर्गत दूल्हे के माता पिता ने दुल्हन को अपनी बेटी मानकर उनकी ओर से बारात का स्वागत किया। जबकि दुल्हन के माता पिता दूल्हे को बेटा मानकर बारात लेकर आए।  बेटी के माता पिता और वरपक्ष  के मेहमानों ने बारात का स्वागत किया। इसके अलावा दुल्हन के जेठ ने बड़ा भाई बनकर होम की रस्म पूरी की। इस अनोखे विवाह पर सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज ने बहू का बेटी के रूप में स्वागत करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

मूल रूप से सौराष्ट्र के बलेल पि​पलिया के रहने वाले रमेश लक्ष्मण दुधात के छोटे बेटे हार्दिक की शादी कुंकावा के रहने वाले लालजी लक्ष्मण ठुंमर की बेटी महेश्वरी से हुई। दुल्हन के माता पिता भावना और क्लजी ठुंमर को संतान में सिर्फ एक बेटी है। बेटा नहीं है, पर उनका सपना था कि वे बेटे की शादी करें। वहीं दूल्हे के पिता रमेश और किरण को बेटी नहीं है। 

इस अनूठे विवाह पर सौराष्ट्र पटेल समाज के अध्यक्ष कानाजी भालाला का कहना है कि यह विवाह हमें यह बताता है कि अब समाज बदल रहा है। दोनों परिवारों ने इस विवाह के माध्यम से मानो समाज को एक नई राह दिखाई है। इसके अलावा, बहू की रक्षा बेटी की तरह करने की शपथ भी परिवार ने ली है। इसलिए यह परिवार अभिनंदन का पात्र है।

ये भी पढ़ें:

फिजी के राष्ट्रपति को पसंद है हिंदी फिल्में, 'शोले' को बताया सबसे पसंदीदा फिल्म, बोले एस. जयशंकर

पुतिन के एक और राजदार टॉप ऑफिसर की मौत, इमारत के 16वें फ्लोर से गिरी, आत्महत्या की आशंका

इमरान खान की बढ़ी फजीहत, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, लाहौर पुलिस पहुंची पूर्व पाक पीएम के घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।