1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

गुजरात: एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 31, 2023 11:15 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 11:15 pm IST

गुजरात के बोटाड में एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की है। चारों ने भावनगर से गांधीधाम जाते समय एक यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

Gujarat- India TV Hindi
4 लोगों ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बोटाड: गुजरात के बोटाड जिले में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने रविवार को कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक वी.एस.गोले ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े छह बजे निंगाला और आलमपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

चारों ने गांधीधाम जाते समय यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगाई

उन्होंने कहा, "चारों ने भावनगर से गांधीधाम जाते समय एक यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उस व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए।" पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान मंगाभाई विजुडा (42) के रूप में हुई है, जो एक रिश्तेदार के साथ झगड़े के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था।

विजुड़ा की बेटियों की पहचान सोनम (17) और रेखा (21) और बेटे की जिग्नेश (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे जिले के गढ़डा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार उन्होंने यह चरम कदम क्यों उठाया। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

तेलंगाना: पति ने प्रेगनेंट पत्नी को VIDEO कॉल की और फांसी लगाकर कर ली सुसाइड, सामने आई ये वजह 

PM मोदी के लिए साल 2023 कैसे रहा यादगार? तस्वीरों में देखें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।