1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: मेट्रोमोनियल साइट पर शिकार ढूंढ रहा था बेवफा सनम, पुलिस ने दबोचा, इस तरह करता था ब्लैकमेल

गुजरात: मेट्रोमोनियल साइट पर शिकार ढूंढ रहा था बेवफा सनम, पुलिस ने दबोचा, इस तरह करता था ब्लैकमेल

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 04, 2023 02:52 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 02:52 pm IST

इस एमबीए साइबर माफिया ने खुद को जज,डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन बताया। वह सोशल मीडिया पर महंगी कारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करके महिलाओं को प्रभावित करता था।

bewafa Sanam- India TV Hindi
बेवफा सनम Image Source : FILE

वडोदरा: गुजरात की वडोदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने बेवफा सनम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का लालच देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड करके महिलाओं को ब्लैकमेल किया करता था।

इस शख्स ने अलग-अलग नाम से पैसे भी वसूले और जान से मारने की धमकी भी दी। इस एमबीए साइबर माफिया ने खुद को जज,डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन बताया। वह सोशल मीडिया पर महंगी कारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करके महिलाओं को प्रभावित करता था। इस शख्स की धमकियों से डरकर वडोदरा की एक महिला उसका शिकार बन गई थी। इस महिला ने मामले में 12 लाख से ज्यादा की रकम गंवाई थी। 

भोपाल से हुई गिरफ्तारी

वडोदरा साइबर क्राइम ने साइबर लुटेरे आशिक को भोपाल से पकड़ा। अब तक 150 से ज्यादा महिलाओं को अपने नकली प्यार के जाल में फंसाया है। वडोदरा कोर्ट ने आरोपी रोहित सिंह की 5 दिन की रिमांड मंजूर की।

ये भी पढ़ें: 

बिहार: पटना के DM को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में देखने पहुंचे CM नीतीश कुमार, सामने आई तस्वीर

सनातन पर उदयनिधि के विवादित बयान से नाराज हुए उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के CM से करेंगे बात  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।